पीएम मोदी बोले, यूपी प्लस योगी बहुत है उपयोगी

उत्तर प्रदेशपीएम मोदी बोले, यूपी प्लस योगी बहुत है उपयोगी

Date:


पीएम मोदी बोले, यूपी प्लस योगी बहुत है उपयोगी

  • कट्टा लहराने वाले गए, माफिया पर बुलडोजर

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश को एक और एक्सप्रेस-वे की सौगात देने के लिये शाहजहांपुर पहुंचे पीएम मोदी ने यूपी प्लस योगी बहुत है उपयोगी का नारा देकर सीएम योगी को भी आगामी विधानसभा चुनाव में सीएम प्रत्याशी बनाने का अघोषित तोहफा दे दिया है। एक्सप्रेस-वे बनाकर विपक्ष के लिये चुनौती पेश करने वाले पीएम मोदी ने सीएम योगी के पार्टी में मौजूद विरोधियों को भी जवाब दे दिया है।

Read also: पीएम मोदी ने दक्षिण भारत के भाजपा सांसदों से की मुलाकात

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश के लिये प्रगति का मार्ग खोलेगा। यूपी के लिये योगी बहुत उपयोगी का नारा देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मोदी प्लस योगी भी बहुत उपयोगी है। इतने बड़े उत्तर प्रदेश को चलाने के लिये दमखम और दमदारी की जरूरत को डबल इंजन की सरकार पूरा कर रही है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश सरकारों के राज में सूरज डूबते ही कट्टा लहराने वाले सड़क पर निकल आते थे। बेटियों की सुरक्षा पर सवाले खड़े होते थे और उनका स्कूल-काॅलेज जाना भी मुश्किल हो जाता था। सुबह घर से निकले व्यापारी-करोबारी को परिवार की चिंता लगी रहती थी। दूसरे राज्यों में काम पर जाने वालों को जमीन-मकान पर कब्जा होने की फिक्र होती थी। कब कहां दंगा-आगजनी हो जाये कहा नहीं जा सकता था। मगर आज यूपी के माफियाओं के घर पर बुलडोजर चलता है।

मेरठ के सोतीगंज का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि दशकों से कहीं भी गाड़ी की चोरी होती थी तो वो कटने के लिए मेरठ के सोतीगंज ही आती थी। पिछली सरकार में हिम्मत नहीं थी मगर योगी सरकार में प्रशासन ने वाहन माफियाओं पर कार्रवाई करके दिखाई है।

Read also: काशी दौरे में पीएम मोदी ने किया औरंगज़ेब का जिक्र, क्या इससे होगा BJP को चुनावी फायदा

किसानों पर फोकस करते हुए पीएम मोदी ने पीएम किसान सम्मान योजना का जिक्र करते हुए कहा, इस योजना का सबसे जयाद लाभ छोटे किसानों को हुआ। एमएसपी में रिकार्ड बढ़ोत्तरी, रिकाॅर्ड खरीद और रुपया सीधे एकाउंट में जाने से किसान को बेहद लाभ मिला है। पीएम ने जल्दी खराब न होने वाली और अधिक दाम देने वाले फल सब्जियों की खेती करने के लिये गांवों के पास ही इन्फ्रास्ट्रैक्चर तैयार करने की बात कहते हुए कहा कि इससे फूड प्रोसेसिंग उद्योगों का तेजी से विस्तार होगा और गांवों में रोजगार की नई संभावनाएं बन पाएंगी। उन्होंने गन्ना किसानों की दशकों पुरानी समस्या को हल करने के लिये नये विकल्प और समाधान खोजने का प्रयास करने की बात कही।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...