इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रंखला के पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गयी है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नाकाम रहने वाले शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर का रास्ता दिखाया गया है वहीँ एक सरप्राइज़ इंट्री के रूप में उत्तर प्रदेश के युवा विकेटकीपर ध्रुव जेरेल को शामिल किया गया है, ध्रुव जेरेल घोषित टीम में तीसरे विकेटकीपर हैं, के एल राहुल और के एस भरत अन्य दो विकेटकीपर हैं ऐसे में घरेलू सेशन में टीम के अंदर तीन विकेटकीपर को शामिल करने पर सभी को हैरानी हो रही है. वहीँ एक अन्य विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन एक बार फिर टीम में नहीं हैं, उनको लेकर तमाम तरह की बातें चल रही हैं.
टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का भी नाम नहीं है, जानकारी के मुताबिक अभी वो फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए हैं, उन्हें पिछले साल वनडे विश्व कप के दौरान चोट लगी थी। शमी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी टीम का भी हिस्सा नहीं थे। स्पिन का भार कुलदीप यादव और अक्षर पटेल पर है. वहीँ पेस अटैक में उपकप्तान जसप्रीत बुमराह का साथ मोहम्मद सिराज, आवेश खान और मुकेश कुमार देंगे।
22 वर्षीय ध्रुव जुरेल की बात करें तो वो उस भारत ए टीम का हिस्सा थे जिसने पिछले साल दिसंबर में अपने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैच खेले थे। बेनोनी के मैच में उन्होंने 69 रन बनाए थे. हाल में रणजी ट्रॉफी के पहले दौर के ग्रुप गेम में केरल के खिलाफ यूपी के लिए 63 रन बनाए थे। घरेलू सर्किट में जुरेल ने अब तक 15 मैचों में 46 की औसत से एक शतक और पांच अर्द्धशतक के साथ 790 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 25 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेलना है।
Team: Rohit Sharma (captain), Shubman Gill, Yashasvi Jaiswal, Virat Kohli, Shreyas Iyer, KL Rahul (wicketkeeper), KS Bharat (wicketkeeper), Dhruv Jurel (wicketkeeper), Ravichandran Ashwin, Ravindra Jadeja, Axar Patel, Kuldeep Yadav, Mohammad Siraj, Mukesh Kumar, Jasprit Bumrah (VC), Avesh Khan.

