महिंद्रा ने लांच की EV XUV400 की प्रो रेंज

फीचर्डमहिंद्रा ने लांच की EV XUV400 की प्रो रेंज

Date:

बीते साल ऑटो सेक्टर ने खूब धूम मचाई, तमाम वाहन निर्माता कंपनियों ने बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। इसी से उत्साहित होकर कई नामी गिरामी ब्रांडों ने 2024 में नए मॉडल और अपडेट मॉडल्स लाने का एलान कर दिया। भारत की प्रमुख एसयूवी निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इसकी शुरुआत कर दी है. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक कार XUV400 की प्रो रेंज पेश की है। इस EV को तीन नए वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये रखी गयीहै।

महिंद्रा नाड महिंद्रा की XUV400 की प्रो रेंज तीन वेरिएंट में आती है – ईसी प्रो (34.5 किलोवाट बैटरी, 3.3 किलोवाट एसी चार्जर), ईएल प्रो (34.5 किलोवाट बैटरी, 7.2 किलोवाट एसी चार्जर), और ईएल प्रो (39.4 किलोवाट बैटरी, 7.2 किलोवाट एसी चार्जर)। इसकी बुकिंग आज यानि 12 जनवरी दोपहर 2 बजे से शुरू हो चुकी कंपनी इस कार की डिलीवरी 1 फरवरी 2024 से शुरू करेगी।

कार की बात करें तो इसमें नया इंटीरियर दिया गया है जिसमें 26.04 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम और 26.04 सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ-साथ sophisticated dual टोन इंटीरियर के साथ एक प्रीमियम और नए डिज़ाइन का डैशबोर्ड दिया गया है। इसका एड्रेनॉक्स कनेक्टेड कार सिस्टम अत्याधुनिक ड्राइविंग का अनुभव प्रदान करता है। इसमें डुअल-ज़ोन आटोमेटिक टेम्परेचर कण्ट्रोल, रियर AC वेंट और वायरलेस चार्जर की सुविधा भी है।

All-Electric SUV Wireless Android Auto और apple carplay सुविधाओं की शुरूआत के साथ अपनी तकनीकी क्षमताओं को और बढ़ाएगी जिसे अगले कुछ महीनों में Over-the-air firmware updates के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें एलेक्सा का फीचर भी है जो नेविगेशन को और आसान बनाएगा और उपयोगकर्ता के अनुकूल ड्राइविंग अनुभव प्रदान करेगा।

महिंद्रा एंड महिंद्रा की XUV400 प्रो रेंज नए नेबुला ब्लू रंग विकल्प में उपलब्ध है। कार में एक अट्रैक्टिव शार्क फिन एंटीना भी है जो SUV वी के पूरे लुक को और ज़्यादा शानदार बनाता है। इसके अलावा नीली बैकलाइटिंग के साथ कंट्रोल नॉब्स, शिफ्ट लीवर और वेंट बेज़ेल्स पर साटन-कॉपर एक्सेंट इलेक्ट्रिक पावरट्रेन की मौजूदगी इसे ख़ास बनता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related