मोहाली में नहीं खेलेंगे विराट

फीचर्डमोहाली में नहीं खेलेंगे विराट

Date:

अभी एक दिन पहले ही अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी 20 श्रंखला के लिए टीम की घोषणा हुई थी, टीम में एक साल से बाहर रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई थी. फैंस खुश थे कि किंग कोहली वापस टी 20 में अपना रंग जमाएंगे और जून में होने वाले टी 20 विश्व कप की तैयारी करेंगे। मगर आज हुई प्रेस कांफ्रेंस में टीम इंडिया के हेड कोच ने एक बड़ा झटका दिया। कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि कोहली टी 20 श्रंखला के पहले मैच का हिस्सा नहीं हैं. ये मैच 11 जनवरी यानि कल मोहाली में खेला जायेगा। द्रविड़ की इस जानकारी से विराट के फैंस काफी मायूस हुए हैं.

हालाँकि ज़्यादा अनुमान लगाने की ज़रुरत नहीं क्योंकि विराट निजी कारणों से पहले मैच में नहीं खेल रहे है, वो दूसरे तीसरे मैच में मैदान पर दिखाई देंगे। प्रेस कांफ्रेंस में द्रविड़ ने रोहित के साथ पारी की शुरुआत करेगा, इसका खुलासा किया, द्रविड़ के मुताबिक रोहित के साथ यशस्वी जैसवाल पारी की शुरुआत करेंगे और इसकी वजह लेफ्ट राइट कॉम्बिनेशन होगा. हालाँकि द्रविड़ ने ये नहीं बताया कि विराट की जगह पर किसे टीम में जगह दी जाएगी।

बता दें कि 14 महीने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा की टी20 टीम में वापसी हुई थी। आखरी बार दोनों पिछले टी20 विश्व कप में खेलते हुए दिखाई दिए थे जिसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहे थे टीम की कमान पहले हार्दिक पंड्या संभाल रहे थे और बाद में उनके अनफिट होने पर ये ज़िम्मेदारी सूर्यकुमार यादव ने संभाली। हालाँकि अब रोहित शर्मा टीम को लीड करने वापस आ चुके हैं लेकिन विराट के फैंस को टी 20 में खेलते हुए देखने के लिए अभी थोड़ा और इंतज़ार करना होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...