टी 20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक भिड़ंत की सामने आयी तारीख

फीचर्डटी 20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक भिड़ंत की सामने आयी तारीख

Date:

भारत-पाकिस्तान के मैच भले ही एकतरफा हों मगर क्रिकेट प्रेमियों को इन दोनों पड़ोसियों के बीच भिड़ंत का हमेशा इंतज़ार रहता है. दोनों देशों के बीच पिछले साल एशिया कप और ODI वर्ल्ड कप में कई बार आमना सामना हुआ और हर बार पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा, सिर्फ हार ही नहीं शर्मनाक हार का सामना। अब एकबार फिर इन दोनों के बीच भिड़ंत का मौसम आ रहा है और उसकी तारीख भी सामने आ गयी है। इस बार ये भिड़ंत टी 20 विश्व कप में होनी है जिसकी मेज़बानी संयुक्त रूप से अमेरिका और वेस्टइंडीज कर रहे हैं. जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला न्यूयोर्क में 9 जून को खेला जायेगा।

वैसे तो अभी आधिकारिक रूप से टी20 वर्ल्ड कप का कोई शेड्यूल जारी नहीं हुआ है लेकिन एक न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से टी 20 विश्व कप में अपने सफर आगाज़ करेगी. दूसरा मैच पाकिस्तान से 9 जून को होगा, तीसरे मैच में टीम इंडिया का सामना 12 जून को अमेरिका के खिलाफ होगा वहीँ 15 जून को कनाडा से भिड़ंत होगी. मतलब इस ग्रुप से यही दो टीमें अगले दौर में जांय ऐसा इंतज़ाम किया गया है.

इस वर्ल्ड कप पर भारतीय क्रिकेट प्रेमी बहुत उम्मीदें लगाए हुए हैं। अपने ही घर में खेले गए ODI विश्व कप का फाइनल हारने से निराश लोगों को उम्मीद है कि टी 20 विश्व कप को जीतकर टीम इंडिया अपने फैंस के ज़ख्मों पर मरहम ज़रूर रखेगी। बता दें कि एक दशक से भी ज़्यादा अरसे से टीम इंडिया इंडिया ने कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है. टीम इंडिया भी इस सूखे को ख़त्म करना चाहेगी। उसके पास ODI वर्ल्ड कप में सुनहरा मौका था मगर सिर्फ एक मैच में नाकामी ने उससे खिताब को दूर कर दिया। दोनों टीमों की पिछड़ी भिड़ंतों की बात करें तो मुकाबले भले ही रोमांचक नहीं हुए मगर जिस ढंग से भारत ने पाकिस्तान का मान मर्दन किया उसमें बड़ा मज़ा आया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related