बैंकों में वापस आये 2,000 रुपए के 97.38 फीसदी नोट, GST कलेक्शन में उछाल

बिज़नेसबैंकों में वापस आये 2,000 रुपए के 97.38 फीसदी नोट, GST कलेक्शन...

Date:

29 दिसंबर को कारोबार बंद होने पर बैंक से बाहर 2,000 रूपए के बैंक नोटों का कुल मूल्य घटकर 9,330 करोड़ रूपए रह गया, इसका मतलब 2000 रुपए के 97.38 प्रतिशत बैंक नोट अब बैंकों में वापस आ गए हैं, ये जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को दी है. बीते साल 19 मईको कारोबार बंद होने पर प्रचलन में 2,000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था जब इसे बैंकों में जमा करने की घोषणा की गई थी।

2,000 रुपये के नोटों को बदलने की सुविधा रिजर्व बैंक के 19 दफ्तरों में अभी भी उपलब्ध है। 9 अक्टूबर, 2023 से आरबीआई के कार्यालय भी व्यक्तियों और संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए 2,000 रुपए के बैंक नोट स्वीकार कर रहे हैं।

वहीँ GST कलेक्शन को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि सरकार का जीएसटी कलेक्शन दिसंबर, 2023 में साल-दर-साल 10 फीसदी बढ़कर 1.65 लाख करोड़ रुपए हो गया। इसके साथ ही अप्रैल-दिसंबर 2023 के लिए पूरा जीएसटी कलेक्शन अब 14.97 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 12 प्रतिशत की वृद्धि है। यह लगातार दसवां महीना है जब मासिक जीएसटी कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।

वहीँ बैंकिंग क्षेत्र में एआई की तैनाती से होने वाले जोखिमों से आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एम. राजेश्वर राव ने सोमवार को कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस की तैनाती से होने वाले जोखिमों को लेकर human observation की ज़रुरत है। उन्होंने कहा कि AI पर कुछ चिंताएं उसके डिजाइन को लेकर हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related