बाजार में गिरावट के बीच SBI, यस बैंक के शेयर चमके

बिज़नेसबाजार में गिरावट के बीच SBI, यस बैंक के शेयर चमके

Date:

सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज हुई। BSE का इंडेक्स सेंसेक्स 168.66 अंक की गिरावट के साथ 71,315.09 पर बंद हुआ। NSE का इंडेक्स निफ्टीभी 38 अंक की गिरावट के साथ 21,418.65 पर बंद हुआ। आज गिरावट के दौरान स्मॉल कैप और मिड कैप ने लार्ज कैप के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। एसबीआई और यस बैंक दोनों के शेयरों ने आज 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर बनाया है।

निफ्टी-50 पैक में पावर ग्रिड में 2.11 फीसदी, आईटीसी में 1.36 फीसदी, टेक महिंद्रा में 1.23 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 1.20 फीसदी और जेएसडब्ल्यू स्टील में 1.17 फीसदी सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. बजाज ऑटो में 2.87 फीसदी, हिंडाल्को में 1.57 फीसदी, सन फार्मा में 1.46 फीसदी, अदानी पोर्ट्स में 1.06 फीसदी और रिलायंस में 0.98 फीसदी सबसे ज़्यादा बढ़त वाले शेयर रहे।

सेक्टोरल सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक में भी गिरावट रही, साथ ही निफ्टी आईटी, एफएमसीजीऔर निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में गिरावट का माहौल रहा. वहीं निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल, निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी ऑटो में बढ़त दर्ज की गई। एसबीआई और यस बैंक के शेयर सोमवार को 52 सप्ताह के शिखर पर पहुंच गए हैं। एसबीआई का शेयर 648.85 रुपये पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में SBI के शेयर ने 655.55 रुपये का नया ऑल टाइम हाई बनाया है. वहीँ यस बैंक के शेयरों ने 23 रुपये का नया 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर स्कोर बनाया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...