सेंसेक्स 70 हजार की ओर दौड़ा

फीचर्डसेंसेक्स 70 हजार की ओर दौड़ा

Date:

महंगाई के अनुमान में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं लेकिन देश की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान आज केंद्रीय बैंक RBI ने बढ़ा दिया है, जिससे भारतीय शेयर बाज़ार खुश हो गया और नई ऊंचाइयों की तरफ चल पड़ा। निफ़्टी ने तो आज 21000 अंकों की ऊंचाई को भी पहली बार छुआ है. आरबीआई ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की जीडीपी 7 फीसदी रह सकती है जिसके बाद शेयर बाजार जोश में आ गया, सेंसेक्स 70 हजार की ओर दौड़ पड़ा तो निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया और 21 हजार अंक के स्तर को भी पार कर लिया.

आज कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स ने 69,888.33 अंक पर पहुंचकर नया लाइफटाइम हाई बनाया। अगस्त महीने की बात करें तो सेंसेक्स में 2,899.89 अंकों की बढ़त देखी गई है। जानकार शेयर बाजार में अभी और तेजी की बात कर रहे हैं। उनके मुताबिक दिसंबर के अंत तक सेंसेक्स 71 हजार अंक के स्तर को पार कर सकता है। दिसंबर महीने में निफ्टी में 872.95 अंकों की बढ़त देखने को मिली है। विशेषज्ञों के मुताबिक, दिसंबर के अंत तक यह 21,200 अंक के दायरे तक पहुंच सकता है।

शेयरों की बात करें तो निफ़्टी पर JSWT स्टील के शेयरों में 3.42 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. एनटीपीसी के शेयर में 2.34 फीसदी की बढ़तरही । एचसीएल टेक के शेयरों में 1.58 फीसदी और एलटीआईएम के शेयरों में 1.49 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। हिंडाल्को के शेयर 1.33 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज भी हरे निशान में 2,461 रुपये पर है। वहीं, टीसीएस के शेयरों में 6 रुपये की मामूली गिरावट देखी जा रही है। एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 1.21 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...