भाजपा के 10 सांसदों ने छोड़ी सांसदी, नरेंद्र तोमर से लेकर राज्यवर्धन राठौड़ तक शामिल; जाने मामला

नेशनलभाजपा के 10 सांसदों ने छोड़ी सांसदी, नरेंद्र तोमर से लेकर राज्यवर्धन...

Date:

BJP News: आज भाजपा के 10 बड़े सांसदों ने सांसदी छोड़ दी है। भाजपा के जिन बड़े नामों ने संसद सदस्यता छोड़ी है। उनमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से लेकर प्रह्लाद पटेल, किरोड़ीलाल मीणा, राज्यवर्धन राठौड़, राकेश सिंह, दीया कुमारी तक के नाम शामिल हैं।
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव के बाद भाजपा ने भले मुख्यमंत्री को लेकर अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। लेकिन इन राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़कर जीतने वाले भाजपा के 10 सांसदों ने अपनी-अपनी सांसदी छोड़ दी है। जिन बड़े नामों ने अपनी संसद सदस्यता छोड़ी है, उनमें नरेंद्र तोमर से लेकर राज्यवर्धन राठौड़ नाम शामिल हैं।

अरुण साव और गोमती साई ने भी अपनी सांसदी छोड़ी

जिन सांसदों ने सांसद पद छोड़ा है। उनमें मध्य प्रदेश से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर, राकेश सिंह, प्रह्लाद पटेल, उदय प्रताप और रीति पाठक के नाम शामिल हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से अरुण साव और गोमती साई ने भी अपनी सांसदी छोड़ी हे। जबकि राजस्थान से राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया कुमारी और किरोड़ी लाल मीणा ने अपनी सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है।

विधानसभा चुनाव में कई सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा

गौरतलब है कि भाजपा ने हिंदी पट्टी के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में कई सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा था। भाजपा ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में सात-सात और छत्तीसगढ़ में चार मौजूदा सांसदों को टिकट दिया था। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद इन सांसदों के दल को लेकर लोकसभा के अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से मिलने पहुंचे। चुनाव जीतने वाले दो अन्य सांसद बाबा बालकनाथ और रेणुका सिंह इस दौरान नड्डा के साथ नहीं पहुंचे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...