Mizoram Assembly Election Results 2023: पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में 1984 से कांग्रेस और मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) की सरकारें रही है। इस बार देखना होगा कि एमएनएफ जोरमथांगा अपनी सरकार को बचाते हैं या फिर राज्य पूर्व आईपीएस लालदुहोमा की नेतृत्व में बनी नई राजनीतिक पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट(जेडपीएम) कोई नई राजनीतिक समीकरण बनाते हैं।
तुइचांग सीट पर जेडपीएम के डब्ल्यू छुआनवमा को जीत मिली। डब्ल्यू को कुल 6,988 वोट मिले। उन्होंने 909 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है।
शुरुआती रुझानों में जेडपीएम बहुमत पाती दिखी
शुरुआती रुझानों में चार साल पहले बनी जेडपीएम बहुमत पाती दिखी, लेकिन अब आंकड़ों में काफी बदलाव आ गया है। जेडपीएम बहुमत से काफी दूर होते दिख रही है। सत्तासीन एमएनएफ कांटे की कड़ी टक्कर दे रही है। आइजोल की उपायुक्त नाजुक कुमार ने कहा कि सुबह आठ बजे पोस्टल बैलेट के साथ मतगणना की शुरुआत की। हमने ईवीएम के पहले दौर से शुरुआत की है। सब कुछ शांतिपूर्ण हो रहा है। हमारे पास 12 मतगणना हॉल हैं। हम किसी भी विजय जुलूस और होने वाले किसी भी जश्न के लिए तैयार हैं। यहां पर सीएपीएफ और राज्य पुलिस तैनात हैं।’
शुरुआती रुझानों में चार साल पहले बनी जेडपीएम को बहुमत मिली। वहीं सत्तासीन एमएनएफ को भारी नुकसान हुआ है। मिजोरम चुनाव 2023 के लिए मतगणना शुरू हुई। ईवीएम और बैलेट बॉक्स को स्ट्रांग रूम से मतगणना हॉल में ले जाया गया।
सीएम पद के उम्मीदवार लालदुहोमा बोले सरकार बनाएंगे
जेडपीएम (जोराम पीपल्स मूवमेंट) की तरफ से सीएम पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने कहा है कि उन्हें विश्वास है कि उनकी पार्टी सरकार बनाएगी। एमएनएफ ने 2018 के विधानसभा चुनावों में 26 सीटें हासिल की थीं। जेडपीएम ने आठ सीटें और कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थीं। बीजेपी ने एक सीट जीतकर अपना खाता खोला था। इसके बाद हुए उपचुनावों में एमएनएफ ने दो और सीटें जीती थीं।
सत्ता में लौटे तो संसाधन जुटाने पर प्राथमिकता
मतगणना से पहले मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने रविवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी एमएनएफ दोबारा सत्ता में लौटती है तो वह राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए संसाधन जुटाने को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि हम 21 के जादुई आंकड़े को पार करके सरकार बनाने में सक्षम होंगे। हम अन्य दलों की मदद के बिना सरकार बनाएंगे।
लालदुहोमा का अपने दम पर सरकार बनाने का दावा
पूर्व आईपीएस लालदुहोमा अपने दम पर मिजोरम में सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। जोरम पिपुल्स मूवमेंट (जेएडपीएम)के प्रमुख और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने भ्रष्टाचार, रोजगार और विकास के साथ चुनाव मैदान में उतरे थे। उन्होंने कहा, उनको पूरा विश्वास है कि पार्टी अपने दम पर अकेले सरकार बनाने जा रही है। जबकि कांग्रेस इस बार कई गारंटी के साथ मिजोरम चुनाव में उतरी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लालसावता ने कहा कि जनता का साथ कांग्रेस को मिला है। हम सरकार बनाएंगे।

