weather बदला: ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

उत्तर प्रदेशweather बदला: ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Date:

उत्तरी भारत सहित पूरे यूपी में weather बदल गया है। Weather विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। वहीं यूपी में ठंड ने रिकार्ड तोड़ दिया है। यूपी में ठंड बढ़ने लगी है। पूरे प्रदेश में आसमान में बादलों ने डेरा है। सोमवार को मेरठ सहित कई जिलों में बारिश हुई।

यूपी का मौसम अचानक से बदला है। दो दिन से धूप गायब है। आसमान में बादल छाए हैं। आज मंगलवार को भी आसमान में बादल हैं। ठंडी हवाओं से तापमान गिरा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ेगा। ठंड की तल्खी बढ़ने से तापमान में भी कमी आएगी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर पूरे यूपी में देखा गया। यूपी और दिल्ली एनसीआर में पूरे दिन बादल छाए रहे। इसके चलते दिन का तापमान गिरा है तो वहीं रात के तापमान में आज मंगलवार से गिरावट के आसार हैं। इसी के चलते कोहरा भी बढ़ेगा। एक तरफ जहां तापमान गिर रहा है तो वहीं दूसरी ओर वायु प्रदूषण का स्तर अभी खराब ही है। यूपी के अधिकांश जिलों में वायु गुणवत्ता अभी खराब श्रेणी में है।

सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। जो रविवार के 28.2 की अपेक्षा 3 डिग्री कम था। हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, 2019 में 27 नवंबर को अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि 2020 में 24 डिग्री रिकार्ड किया गया था। 2021 और 2022 में अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया था। इस लिहाज से तीन साल बाद इस बार नवंबर में 27 दिसंबर का दिन सबसे ठंडा माना जा रहा है। आज 28 की रात से न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं। हालांकि दिन का तापमान अभी स्थिर रहेगा।

तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट से बढ़ेगी ठंड

प्रदेश में ठंड बढ़ने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। पूरे प्रदेश में इस समय ठंड की शुरूआत हो चुकी है। सोमवार को आगरा-अलीगढ़, मेरठ—सहारनपुर और झांसी-हमीरपुर की तरफ बारिश दर्ज की गई है। प्रयागराज, चित्रकूट, दक्षिण पूर्वी यूपी यानी विंध्य के कुछ जिलों में बूंदाबांदी हुई हैं।

मध्य क्षोभमंडल में अरब सागर तक ट्रफ के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके कारण यूपी में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं। हालांकि ऐसा अनुमान है कि रात का तापमान कुछ बढ़ सकता है। जबकि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होकर आगे बढ़ने के कारण बादल छंटने से मौसम शुष्क रहेगा और पछुआ हवा के आसार हैं। इसके कारण रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...