Gold silver price: वायदा बाजार में आज सोना 60 हजारी, चांदी का वायदा भाव गिरा

बिज़नेसGold silver price: वायदा बाजार में आज सोना 60 हजारी, चांदी का...

Date:

Gold silver price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने-चांदी के वायदा कीमतों की शुरुआत मिलीजुली हुई है। सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ हुई। जबकि चांदी वायदा भाव गिरावट के साथ खुला है। सोना वायदा भाव बढ़कर 60 हजार रुपए के ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी का वायदा भाव 72 हजार रुपए के ऊपर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी का वायदा भाव शुरुआत गिरावट के साथ हुई है।

सोने वायदा भाव में आई तेजी

सोना वायदा भाव की आज शुरुआत तेजी के साथ हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 37 रुपए तेजी के साथ 60,148 रुपए के भाव पर खुला है। खबर लिखे जाने तक कॉन्ट्रैक्ट 47 रुपए तेजी के साथ 60,158 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,177 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,121 रुपए के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोना वायदा भाव 61,845 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर था।

चांदी की चमक हुई फीकी

चांदी का वायदा भाव शुरुआती दौर में आज सुस्त है। MCX पर चांदी बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 155 रुपए की गिरावट के साथ 72,217 रुपए भाव पर खुला है। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 189 रुपए गिरावट के साथ 72,183 रुपए भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,285 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 72,002 रुपए प्रति किलो भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी में छाई सुस्ती

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी वायदा कीमतों की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई है। Comex पर सोना 1963 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला है। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1964.30 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1961.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
Comex पर चांदी वायदा भाव 23.51 डॉलर पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.53 डॉलर रहा था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.15 डॉलर गिरावट के साथ 23.38 डॉलर प्रति औंस भाव पर कारोबार कर रहा था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...