Badshah: ऑनलाइन सट्टेबाजी एप FairPlay मामले में फंसे रैपर बादशाह, 40 और सेलेब्स पर गिरेगी गाज

बिज़नेसBadshah: ऑनलाइन सट्टेबाजी एप FairPlay मामले में फंसे रैपर बादशाह, 40 और...

Date:

Badshah News: रैपर बादशाह आज पहचान के मोहताज नहीं। रैपर अपनी आवाज और रैप से फैंस की खूब सुर्खियां बटोरते हैं। अब हाल में, बादशाह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रैपर का नाम ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनी ऐप फेयरप्ले में शामिल हुआ है। जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस साइबर सेल ने बादशाह पर कार्रवाई की है।

ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनी एप फेयरप्ले मामले में रैपर बादशाह मुश्किल में आ गए हैं। मुंबई साइबर सेल रैपर बादशाह से पूछताछ कर रही है। रैपर पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर फेयरप्ले एप का प्रचार किया। बता दें कि इस मामले में बादशाह के अलावा 40 अन्य हस्तियों के नाम सामने आए हैं। जिनसे पुलिस मुंबई पुलिस पूछताछ करने वाली है।

ये है पूरा मामला

गायक-रैपर को महादेव एप की सहायक ऐप फेयरप्ले एप को बढ़ावा देने के लिए बुलाया है। खबर है कि यह ऑनलाइन ऐप सट्टेबाजी का धंधा करता था। जिसका कथित तौर पर बादशाह प्रचार कर रहे थे। खबर है कि फेयरप्ले ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 की स्क्रीनिंग थी। वायाकॉम 18 ने ऐप के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।

महादेव एप से जुड़ा फेयरप्ले एप

बता दें कि फेयरप्ले एप महादेव ऐप से जुड़ा है। जिसे सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने प्रचारित किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) वर्तमान में मनी लॉन्ड्रिंग के लिए महादेव बुक ऐप की जांच में लगे हैं। मामले के सिलसिले में रणबीर कपूर, हुमा कुरैशी, कपिल शर्मा और श्रद्धा कपूर समेत कई मशहूर हस्तियों को तलब किया था। संजय दत्त, सुनील शेट्टी और टाइगर श्रॉफ जैसे दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों ने कथित तौर पर इस साल फरवरी में चंद्राकर की शादी में भी भाग लिया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...