Stock Market today: लाल निशान पर शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी की खराब शुरुआत

बिज़नेसStock Market today: लाल निशान पर शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी की खराब शुरुआत

Date:

Share stock Market today: आज शेयर बाजार लाल निशान पर खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी की खराब खुरूआत हुई है। शेयर बाजार पर अब मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने के बाद आज बुधवार सुबह एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला है।
भारतीय शेयर बाजार(Indian Share Market) की आज गिरावट के साथ शुरुआत हुई है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स (Sensex और Nifty) सपाट पर खुले हैं। आज BSE सेंसेक्स सेंसेक्स 100.38 अंकों की गिरावट के साथ 66,327.71 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 22.70 अंक फिसलकर 19,788.80 अंकों के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

वैश्विक बाजारों से क्या संकेत

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने के बाद आज बुधवार सुबह शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले हैं। आमतौर पर भारत ही नहीं बल्कि एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख देखने को मिला है। इसी बीच, चीन की तीसरी तिमाही की जीडीपी उम्मीद से बेहतर 4.9 फीसद बढ़ी है।
आज दक्षिण कोरिया, जापान, चीन के प्रमुख सूचकांक 0.04 फीसद से 0.3 प्रतिशत के दायरे में गिरे हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया बाजार में प्रॉफिट देखने को मिला है। जबकि हांगकांग सपाट रहा है।

अमेरिकी बाजारों में एसएंडपी 500 0.01 फीसद गिर गया है। नैस्डैक 0.25 फीसद गिरा है। जबकि डॉव जोन्स 0.04 प्रतिशत बढ़ गया है।
कल ऐसी थी बाजार चाल? मंगलवार (17 अक्टूबर) को घरेलू शेयर बाजार में तीन दिन से जारी गिरावट के सिलसिले पर ब्रेक लगा है। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में बढ़त दर्ज की गई है।

BSE का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 261.16 अंक यानी 0.39 प्रतिशत बढ़त के साथ 66,428.09 अंकों पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,559.82 अंकों की ऊंचाई तक गया है। यह नीचे में 66,309.18 अंकों तक आया था। दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) में 79.75 अंक यानी 0.4 प्रतिशत बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,811.50 अंकों पर बंद हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...