Earthquake Delhi-NCR: दिल्ली सहित पूरे NCR में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

नेशनलEarthquake Delhi-NCR: दिल्ली सहित पूरे NCR में भूकंप के झटके, घरों से...

Date:

Earthquake in Delhi Ncr News: आज रविवार को दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई है। भूकंप का केंद्र हरियाणा के फरीदाबाद में रहा।

आज रविवाद दोपहर चार बजे दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई है। भूकंप का केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद बताया जा रहा है। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके एनसीआर के फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में भी महसूस किए गए।

भूकंप से लोग काफी देर तक दहशत में रहे

बताया जाता है कि भूकंप से लोग काफी देर तक दहशत में रहे। भू वैज्ञानिक सूरज देव के अनुसार पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

दिल्ली सहित पूरा एनसीआर भूकंप के खतरनाक जोन में आता है। भूकंप के मामले में एनसीआर को जोन 4 में रखा गया है। इसका मतलब है भूकंप का सबसे खतरनाक जोन। दिल्ली एनसीआर में जिस तरह से विकास कार्यों में तेजी आई है उससे धरती का सीना छलनी हुआ है। नतीजा ये हुआ कि हरे भरे पेड़ों को पल में काट डाला गया है। इसी के परिणाम स्वरूप एनसीआर में भूकंप की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...