Lalu Yadav: लालू यादव सहित रेलवे के पूर्व अधिकारियों को समन, राउज एवेन्यू कोर्ट में चार को पेशी

नेशनलLalu Yadav: लालू यादव सहित रेलवे के पूर्व अधिकारियों को समन, राउज...

Date:

Rouse Avenue Court, Delhi : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव और रेलवे के पूर्व अधिकारियों सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने समन जारी किया है। जिसमें सभी को 4 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने को कहा है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं। अब नौकरी के बदले जमीन मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव और रेलवे के अधिकारियों सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ समन जारी किया है। लालू प्रसाद यादव पर रेल मंत्री रहने के दौरान रेलवे भर्ती में घोटाया का आरोप है और इसी मामले में कोर्ट ने समन जारी किया है।

इसी मामले में लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव की 21 सितंबर को राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी थी। लेकिन सुनवाई टल गई और यह सुनवाई आज यानी की 22 सितंबर को होगी। जिसमें आज कोर्ट यह तय करेगी कि चार्जशीट स्वीकार करने लायक है या नहीं। इससे पहले मामले की सुनवाई आठ अगस्त को होनी थी जो टल गई थी। इसके बाद सुनवाई को बढ़ाकर 12 सितंबर तक किया था। जिसे कोर्ट 21 सितंबर तक टाल दिया।

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू पर शिकंजा

साल 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में देश के रेल मंत्री थे। माना जाता है कि लालू के रेल मंत्री होने के दौरान नौकरी लगवाने के बदले आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिए गए थे। सीबीआई ने मामले में जांच के बाद लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि जो जमीनें ली गईं वो राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर ली गईं थी। जिसकी जांच अभी की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...