Share Market Today: लाल निशान पर गिफ्ट निफ्टी, जानिए शेयर बाजार का हाल

बिज़नेसShare Market Today: लाल निशान पर गिफ्ट निफ्टी, जानिए शेयर बाजार का...

Date:

Stock Market Today: बुधवार को लाल निशान पर बंद हुए शेयर बाजार की हालत आज भी काफी सुस्त होने की उम्मीद है। आज सुबह 7:40 बजे, गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 47 अंकों की गिरावट के साथ 19,858 अंकों के स्तर पर लाल निशान पर कारोबार कर रहा था।

Stock Market में आज यूएस फेड (US Fed) द्वारा ब्याज दरों में बदलाव नहीं होने से इसका असर पड़ रहा है। वहीं माना जा रहा है कि यूएस फेड आज ब्याज दरों पर फैसला ले सकता है। जिसका असर आज गुरुवार को शेयर मार्केट में देखने को मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यूएस फेड ने इस साल आगे बढ़ाने के संकेत दिए हैं। इस बीच अनुमान है कि भारतीय शेयर बाजार आज कमजोर रहेगा।
सुबह 07:40 बजे, गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 47 अंकों की गिरावट के साथ 19,858 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

अमेरिकी बाजारों की बात करें तो नैस्डैक 1.5 फीसद गिर गया और एसएंडपी 500 में एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। हालांकि, डाउ जोन्स में 0.2 फीसद की गिरावट देखने को मिली।

एशियाई बाजार में, जापान निक्केई, स्ट्रेट्स टाइम्स, हैंग सेंग, कोस्पी और ताइवान लगभग 1 फीसद नीचे कारोबार कर रहे हैं।

आज इन Stocks पर निवेशकों की नजर

EMS
स्टॉक की आज बाजार में एंट्री होगी। ग्रे मार्केट प्रीमियम 30 फीसद से अधिक के लिस्टिंग लाभ का संकेत दे रहा है।
Adani Green:
फ्रांस स्थित टोटल एनर्जीज अदाणी ग्रुप के साथ संयुक्त उद्यम बनाने के लिए 300 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी। इस पर भी आज निवेशकों की नजर रहेगी।
SJVN
सरकार गुरुवार से यूटिलिटी कंपनी में 4.92 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी।

कल ऐसी थी Stock Market की चाल?

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बुधवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए थे। दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार के कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) 796 अंक टूटा था। जबकि निफ्टी (Nifty) में 232 अंकों की गिरावट आई थी। निफ्टी 20,000 के स्तर से नीचे आ गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...