G20 Summit 2023: नई दिल्ली लीडर्स घोषणा पत्र पर बनी सहमति, ‘वन फैमिली’ पर दूसरा सत्र जारी

नेशनलG20 Summit 2023: नई दिल्ली लीडर्स घोषणा पत्र पर बनी सहमति, ‘वन...

Date:

G20 Summit 2023: भारत ने इस साल G20 Summit की थीम ‘One Earth, One Family, One Future’ रखी है। सभी की निगाहें नेताओं की संयुक्त घोषणा पर थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत भाषण के साथ G20 Summit 2023 की शुरुआत हो गई है। आज शनिवार को G20 Summit 2023 के पहले दिन दुनिया के 20 प्रमुख देश के दिग्गज नेता एक साथ बैठक करेंगे और global issues पर चर्चा करेंगे।

G20 Summit की थीम ‘One Earth, One Family, One Future

दिल्ली में भारत मंडपम में कार्यक्रम सुबह से विश्व के राजनेताओं का आना शुरू हो गया था। विश्व के नेताओं की आगवानी के लिए पीएम मोदी मुख्य द्वार पर खड़े थे। भारत ने इस साल के G20 Summit की थीम ‘One Earth, One Family, One Future’ रखी। सभी की निगाहें नेताओं की संयुक्त घोषणा पर हैं। पीएम मोदी ने शिखर सम्मेलन के संबोधन के दौरान देश का नाम लेते समय ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल किया। इसी के साथ अफ्रीकी देश में आए भीषण भूकंप का जिक्र भी पीएम मोदी ने अपने संबोधन में किया।

ब्रिटेन पीएम सुनक ने सिंगापुर के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए

नई दिल्ली में आयोजित हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने आए ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने आज शनिवार को नए रणनीतिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए। ब्रिटेन और सिंगापुर के बीच रणनीतिक भागीदारी होने के बाद डाउनिंग स्ट्रीट (ब्रिटिश प्रधानमंत्री का कार्यालय) ने कहा कि दोनों देश ‘नयी और आधुनिक’ द्विपक्षीय निवेश संधि को अंतिम रूप जल्द ही देंगे। समझौते से सिंगापुर और ब्रिटेन की कंपनियां एक-दूसरे के यहां अधिक विश्वास के साथ निवेश कर सकेंगी।

राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों की हवाई यात्रा पर कोई पाबंदी नहीं

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने आज शनिवार को कहा कि G20 Summit 2023 के दौरान राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों के सरकारी विमान से दिल्ली या इसके आसपास के इलाकों की यात्रा पर कोई पाबंदी नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि निजी चार्टर्ड विमानों से यात्रा करने की परिस्थिति में पूर्वानुमति की जरूरत होगी। गृह मंत्रालय का बयान ऐसे समय आया है जब Chhattisgarh के CM भूपेश बघेल और Rajasthan के CM अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि Delhi और इसके आसपास के क्षेत्र में Air travel पर लगाए गए ‘‘प्रतिबंधों’’ के कारण उनकी यात्रा की योजना बाधित हो गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...