Meta: फेसबुक इस्तेमाल करने के लिए देने होंगे पैसे, पेड और फ्री सर्विस में जानिए अंतर

इंटरनेशनलMeta: फेसबुक इस्तेमाल करने के लिए देने होंगे पैसे, पेड और फ्री...

Date:

Meta: Meta ने एक बड़े फैसले के तहत अब फेसबुक इस्तेमाल करने के लिए शुल्क लगाने का फैसला किया है। यानी अब फेसबुक इस्तेेाल करने के लिए यूजर्स को जेब ढीली करनी होगी। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि फेसबुक के पेड वर्जन के लिए यूजर्स से कितने रुपए चुकाने होंगे। इसके अलावा एक पेड सर्विस के तहत इंस्टाग्राम और फेसबुक दोनों इस्तेमाल किए जा सकेंगे। हालांकि पेड सर्विस के तहत दोनों के लिए अलग-अलग प्लान का प्रावधान भी Meta ने रखा है।

मेटा ने यह फैसला फिलहाल यूरोप के देशों के लिए लिया

यदि फेसबुक और इंस्टाग्राम इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर बड़ी है। अब Meta ने अपने बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) के यूजर्स पर शुल्क लगाने का फैसला किया है। यानी अब फैसबुक और इंस्टाग्राम के उपयोग पर भी शुल्क देना होगा। रिपोर्ट के अनुसार मेटा ने यह फैसला फिलहाल यूरोप के देशों के लिए लिया है। लेकिन जल्द ही इसको भारत सहित विश्व के अन्य देशों में भी लागू किया जाएगा। Meta ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि यूरोपियन यूनियन की तरफ से विज्ञापन और प्राइवेसी को लेकर लगातार दबाव बन रहा था। जिसके बीच Meta ने यह निर्णय लिया है। Meta फेसबुक और इंस्टाग्राम का पेड वर्जन भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है कि इसको भारत में कब लांच किया जाएगा।

एक पेड होगी और दूसरी फ्री

बताया जा रहा है यूरोपियन यूनियन के देशों के यूजर्स के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए Meta की दो सर्विसेज होंगी। जिनमें से एक पेड होगी और दूसरी फ्री होगी। जो यूजर्स फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेड सर्विस को लेगें। उसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे। फ्री वर्जन पहले की तरह विज्ञापन के साथ काम करेगा। Meta ने अभी तक अपने इस फैसले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। अभी यह भी साफ नहीं है कि पेड वर्जन के लिए यूजर्स से कितने पैसे लिए जाएंगे। इसके अलावा एक पेड सर्विस के तहत इंस्टाग्राम और फेसबुक दोनों इस्तेमाल किए जा सकेंगे या फिर दोनों के लिए अलग-अलग प्लान लोगों को लेना होगा। Meta साल 2019 से यूरोपियन यूनियन की जांच का सामना कर रहा है। कंपनी पर लंबे समय से यूजर्स के डाटा को उनकी इजाजत के बिना एकत्र करने का आरोप है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...