Nuh Violence: नूंह में इंटरनेट सेवाएं 11 अगस्त तक बंद, दिन के कर्फ्यू में ढील, तनाव बरकरार

नेशनलNuh Violence: नूंह में इंटरनेट सेवाएं 11 अगस्त तक बंद, दिन के...

Date:

Nuh Violence: नूंह में साम्प्रदायिक तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं को बंद की अवधि 11 अगस्त रात 12 बजे तक बढ़ा दी गई है। नूंह में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं सहित सभी एसएमएस सेवा और सभी प्रकार की डोंगल सेवाओं आदि को बंद करने का आदेश दिया है। जिला मजिस्ट्रेट ने नूंह में लगाए कर्फ्यू में कल नौ अगस्त को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक की ढील दी है।
नूंह में तनाव को देखते हुए अब इंटरनेट सेवाएं 11 अगस्त तक बंद कर दी गई है। हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में हुई हिंसा के बाद साम्प्रदायिक तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद करने की अवधि को 11 अगस्त रात 12 बजे तक बढ़ाई है। नूंह में इंटरनेट सेवाओं, एसएमएस सेवाओं (bulk srvms और बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) dongle services को बंद करने का आदेश दिया है।

11 अगस्त तक इंटरनेट सेवा रहेगी बंद

नूंह जिले में इंटरनेट सेवा बंद होने के बाद केवल वॉयस कॉल चालू रहेंगी। इस संबंध में गृह विभाग के सचिव टीवीएसएन प्रसाद द्वारा आदेश जारी किया गया हैं। नूंह जिला उपायुक्त ने जानकारी दी है कि नूंह हिंसा के बाद जिले में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति अभी तनावपूर्ण है। इसको देखते हुए इंटरनेट सेवाओं को 11 अगस्त तक बंद करने के आदेश दिए हैं।

कल 9 से दोपहर एक बजे तक curfew relaxed

वहीं नूंह जिला मजिस्ट्रेट ने कर्फ्यू में नौ अगस्त यानी बुधवार को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक ढील देने की घोषणा की है। बता दें कि जिले में स्थिति धीरे—धीरे सामान्य हो रही है। प्रशासन की तरफ से धीरे-धीरे में कर्फ्यू में डील को भी बढ़ाया जा रहा है। कर्फ्यू में ढील के दौरान जिले में प्रात: 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बैंक व एटीएम खुले रहे। सुबह 11 बजे से से तीन तक सामान्य तरीके से नकद लेनदेन का काम रहा। इस दौरान बैंकों में सभी कर्मचारी, अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा जिले में आज मंगलवार से बस सेवा बहाल कर दी गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...