Sahara Refund: सहारा निवेशकों को SEBI ने किया 138.07 करोड़ रुपए का रिफंड

बिज़नेसSahara Refund: सहारा निवेशकों को SEBI ने किया 138.07 करोड़ रुपए का...

Date:

Sahara Refund: सेबी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक सेबी ने सहारा निवेशकों को 11 साल में को 138.07 करोड़ रुपए का रिफंड कर दिया है। साल 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने सहारा कंपनी को आदेश दिया था कि वह निवेशकों का पैसा ब्याज सहित लौटा दे। सहारा कंपनी ने सेबी के नियमों का उल्लंघन करके निवेशकों से धन जुटाया था।

अगस्त 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने सहारा कंपनी को आदेश दिया था कि वो निवेशकों के पैसे वापस कर दे। लेकिन सहारा कंपनी ने ये नहीं किया। उसके बाद निवेशक सुप्रीम कोर्ट गए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सेबी ने 138.07 करोड़ रुपए निवेशकों को रिफंड कर दिया है।
सेबी ने आज अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी की है। सेबी की इस रिपोर्ट में बताया है कि वह बीते 11 साल से सहारा निवेशकों की निवेश राशि वापस कर रहा है। सेबी अभी तक 138.07 करोड़ रुपए रिफंड कर चुकी है। वहीं, स्पेशल बैंक अकाउंट में 25,000 करोड़ रुपए से अधिक राशि जमा कर दी गई है। ये जानकारी सेबी के वार्षिक रिपोर्ट में दी है।

अगस्त 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने सहारा कंपनी को आदेश दिया था कि वो सहारा निवेशकों के रुपए वापस करे। कोर्ट के आदेश के मुताबिक 3 करोड़ निवेशकों को ब्याज सहित राशि वापस करनी थी। पिछले वित्त वर्ष, 2022-23 के दौरान सेबी द्वारा रिफंड की गई धनराशि 7 लाख रुपए थी। ऐसे में अभी तक सेबी ने सहारा रिफंड से निवेशकों के खाते में 1,087 करोड़ रुपए रिफंड कर चुकी है।

सेबी वार्षिक रिर्पोट

सेबी ने वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि उसे 31 मार्च, 2023 तक 53,687 खातों में से 19,650 आवेदन मिले। इन आवेदन में अभी तक 17,526 निवेशक को राशि रिफंड कर दी गई है। इसमें ब्याज राशि सहित 138.07 करोड़ रुपए की कुल राशि दी गई है। जिसमें 67.98 करोड़ रुपए का ब्याज है। सेबी के पिछले अपडेट 31 मार्च, 2022 में बताया गया था कि उनके पास 17,526 आवेदन आए। इसमें सेबी ने कुल 138 करोड़ रुपए सहारा निवेशकों के वापस किए थे। सेबी ने कहा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और नियामक द्वारा पारित कुर्की आदेशों के मुताबिक, 31 मार्च, 2023 तक कुल 15,646.68 करोड़ रुपये की वसूली सहारा ग्रुप से की गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...