फेंगशुई को चीनी वास्तु कहा जाता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और नकारात्मकता दूर करने के लिए फेंगशुई में कुछ खास उपाय बताए गए हैं। इन उपायों से आप घर की नकारात्मकता को आसानी से दूर कर सकते हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा होने से आप खुश रहते हैं और आपके जीवन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। तो आइये जानते हैं फेंगशुई के ये महत्वपूर्ण और उपयोगी टिप्स।
पहला फेंगशुई टिप्स: घर से अनावश्यक चीजें हटा दें
अगर आपके घर में जरूरत से ज्यादा सामान है तो इससे ची यानी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी कम हो जाता है। फेंगशुई में बताया गया है कि घर में उतना ही सामान रखें जितनी आपकी जरूरत हो। अगर आपके घर में इतना सामान है जो आपके चलने में बाधा डालता है तो यह बहुत गलत माना जाता है। ऐसा होने पर आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में बाधा उत्पन्न होती है और तनाव बढ़ता है। इसका सीधा असर आपके करियर और प्रगति पर पड़ता है।
दूसरा फेंगशुई टिप्स: भूलकर भी ऐसे न रखें सोफा
फेंगशुई में ड्राइंग रूम को लेकर यह नियम बताया गया है कि यहां भूलकर भी सोफा इस तरह न रखें कि उसका पिछला हिस्सा कमरे के दरवाजे की ओर हो। यानी बाहर से आने वाले लोगों को सोफे का पिछला हिस्सा नहीं देखना चाहिए। सोफे के सामने वाली टेबल गोल नहीं बल्कि चौकोर होनी चाहिए यानी चौकोर आकार में होनी चाहिए। फेंगशुई में इस बात पर जोर दिया गया है कि सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए।
तीसरा फेंगशुई टिप्स: प्रवेश द्वार सुंदर होना चाहिए
फेंगशुई में घर के प्रवेश द्वार को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके नियमों के अनुसार घर का प्रवेश द्वार बिल्कुल साफ-सुथरा और व्यवस्थित होना चाहिए। बाहर से आते समय जब आप अपने घर में प्रवेश करें तो उसमें किसी भी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए। यानी दरवाजे के खुलने और बंद होने में कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए। ताला खोलने और बंद करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. दरवाजे में किसी भी प्रकार की रुकावट या आवाज आपके मन में निराशा पैदा करती है। घर के प्रवेश द्वार पर पर्याप्त रोशनी भी होनी चाहिए।
चौथा फेंगशुई टिप्स: इन पौधों से लाएं सौभाग्य
वास्तु और फेंगशुई में भाग्यशाली पौधों को सौभाग्य लाने वाला कहा गया है। आप अपने घर के अंदर कुछ इनडोर पौधे भी लगा सकते हैं। ये न सिर्फ खूबसूरत दिखते हैं बल्कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बढ़ाते हैं। हालांकि घर के अंदर भूलकर भी नुकीले पत्तों वाले पौधे न लगाएं। प्रत्येक घर में गोलाकार पत्तियों वाले पौधे लगाना अच्छा माना जाता है। ये ऑक्सीजन के स्तर को भी बनाए रखते हैं.
पांचवां फेंगशुई टिप: फर्नीचर रखने का सही तरीका
ध्यान रखें कि ऑफिस और घर दोनों जगह जहां आपके बैठने की जगह हो या लेटने की जगह हो, वहां से लेकर कमरे के दरवाजे तक आपकी नजर सीधी होनी चाहिए। यानी जहां आपके बैठने या लेटने की जगह हो, वहां से लेकर कमरे के दरवाजे तक कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि दरवाजे से ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। ऐसे में रूकावट के कारण आपके जीवन में भी रुकावटें उत्पन्न होने लगती हैं।

