Haryana Violence: नूंह में शोभायात्रा के दौरान बवाल, तोड़फोड़- इंटरनेट बंद; धारा 144 लागू

धर्मHaryana Violence: नूंह में शोभायात्रा के दौरान बवाल, तोड़फोड़- इंटरनेट बंद; धारा...

Date:

Clash between two groups in Nuh Haryana: हरियाणा के नूंह में शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच जोरदार झड़प हो गई। इस दौरान उपद्रवियों ने सरकारी और निजी गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की है। पुलिस को स्थिति कंट्रोल करने के लिए फायरिंग की। हरियाणा के नूंह में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। मौके पर पुलिस मौजूद है। बताया जाता है कि बृज मंडल यात्रा के दौरान जबरदस्त पथराव और फायरिंग हुई है। जानकारी के अनुसार, हर साल बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जाती है। जिसमें गुरुग्राम से सैकड़ों गाड़ियों में सवार विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भगवान शिव का जलाभिषेक करने नल हड शिव मंदिर मेवात जाते हैं।

आज यात्रा के दौरान बवाल हो गया। जिसमें जमकर तोड़फोड़ की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले में इंटरनेट को बंद कर दिया गया है। क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। हालांकि अधिकतर जगह अभी इंटरनेट चल रहा है। नूह में एक हज़ार से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। स्पीकर के माध्यम से लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है।

हिंसा शांत करने को पुलिस ने की फायरिंग

गुरुग्राम विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री यशवंत शेखावत ने बताया कि यात्रा जैसे ही शिव मंदिर नल हड पहुंची। उसी दौरान शरारती तत्वों ने यात्रा पर पथराव शुरू किया। जिसमें कई गाड़ियों में आगजनी और तोड़फोड़ की है। बवाल के दौरान गोलीबारी से लेकर आगजनी तक की गई। कई सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ हुई है।

कुछ निजी वाहनों को भीड़ ने निशाना बनाया। पुलिस ने मामले को शांत करने के लिए फायरिंग की। जिले में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। कई जगह छुटपुट घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं। घटना के बाद हाइवे रूट को नूंह-होडल मार्ग पर डायवर्ट किया है। नूंह शहर पूरी तरह से सुनसान हो गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related