जानिए ऐश्वर्या राय और सलमान खान की लव स्टोरी के कुछ अनसुने किस्से

एंटरटेनमेंटजानिए ऐश्वर्या राय और सलमान खान की लव स्टोरी के कुछ अनसुने...

Date:

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की अधूरी प्रेम कहानी हर किसी का ध्यान खींचती है। उनके रिश्ते में जो भी हुआ, अच्छा या बुरा, सब चटखारे लेकर पढ़ते हैं। अगर आज ये दोनों साथ होते तो शायद इंडस्ट्री के पावर कपल कहलाते। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. ब्रेकअप के बाद दोनों की राहें अलग हो गईं लेकिन उनका ब्रेकअप बहुत बुरे मोड़ पर हुआ, जिसे लेकर आज भी तरह-तरह की बातें होती हैं। दोनों ने ‘हम दिल दे चुके सनम’ साथ काम किया है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों में उनका किरदार बिल्कुल उलट है। कहा जाता है कि जब देवदास की शूटिंग चल रही थी तो भाईजान अकसर नशे की हालत में धुत होकर एक्ट्रेस की वैनिटी के बाहर देखने को मिलते थे ।

मशहूर पत्रकार अनुपमा चोपड़ा ने अपनी बायोग्राफी में ‘देवदास’ की शूटिंग का एक किस्सा बताया है। इसमें उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद सलमान खान नशे की हालत में ऐश्वर्या राय की वैनिटी के फर्श पर पड़े रहते थे. यह वह समय था जब उनका रिश्ता धीरे-धीरे खत्म हो रहा था और ऐश्वर्या इससे बाहर निकलना चाहती थीं। दूसरी ओर, सलमान खान भी उतने ही दर्द में थे और इसे बरकरार रखने की पूरी कोशिश कर रहे थे।

आखिरी बार कब दिखे सलमान और ऐश्वर्या

बताया जाता है कि सलमान खान पहले दिन से ही फिल्म ‘देवदास’ का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित थे। हालांकि, जब संजय लीला भंसाली ने सलमान की जगह शाहरुख खान को चुना तो भाईजान ने सेट पर आना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं क्रू के बाकी सदस्यों ने भी उन्हें कई बार देखा था. वैसे ये आखिरी बार था जब सलमान और ऐश्वर्या एक साथ स्क्रीन पर नजर आए थे.

सलमान खान ने इस सीन को फिल्माया

खैर, हुआ यूं कि एक बार शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय अपनी फिल्म के एक सीन की रिहर्सल कर रहे थे, जहां शाहरुख को ऐश्वर्या राय के पैर से कांटा निकालना था। दिलचस्प बात ये है कि सलमान ने इस सीन का डेमो दिल से दिया लेकिन अलग अंदाज में. लेकिन किसी को नहीं पता था कि संजय लीला भंसाली ने कैमरा ऑन कर रखा है. डायरेक्टर ने ऐश्वर्या और सलमान के बीच इस डेमो सीन को फिल्माया। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि संजय ने क्लिप डिलीट नहीं किया। फिल्म में शाहरुख की जगह उस शॉट में सलमान खान नजर आ रहे थे, बस चेहरा थोड़ा इधर-उधर हो गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...