‘तुम्हारी दोस्ती मुझसे इतनी खास हो… दुनिया ने कहा, काश मेरा भी कोई ऐसा दोस्त होता’…! एक सच्चा दोस्त जीवन में बहुत खास व्यक्ति होता है। चाहे कोई यात्रा हो, कोई काम हो या कोई झगड़ा हो, दोस्त सबसे पहले पहुंचता है।
दोस्तों के साथ घूमने में जो मजा है वो मजा और किसी के साथ घूमने में नही आता है दोस्तों के साथ टाइम का पता ही नही लगता है । फ्रेंडशिप डे एक ऐसा दिन है जब दोस्त किसी खूबसूरत सैर की योजना बनाते हैं।
अगर आप भी फ्रेंडशिप डे के मौके पर दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप भी जाना चाहेंगे।
गोवा
जब दोस्तों के साथ देश की कुछ बेहतरीन जगहों पर घूमने की बात आती है तो गोवा का नाम सबसे पहले जरूर लिया जाता है। यह एक ऐसा गंतव्य है जहां फ्रेंडशिप डे पर लाखोँ लोग घूमने आते हैं।
गोवा की नाइटलाइफ़ और समुद्रतट इतने मशहूर हैं कि विदेशी पर्यटक भी यहां घूमने आते हैं। गोवा में आप दोस्तों के साथ बागा बीच, पालोलेम बीच, दूधसागर झरना, अंजुना बीच और चोराओ द्वीप जैसी खूबसूरत जगहें देख सकते हैं।
ऋषिकेश
योग नगरी के नाम से मशहूर ऋषिकेश भी फ्रेंडशिप डे पर घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। अगर आप दिल्ली से ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते तो यहां जा सकते हैं। आप ऋषिकेश में दोस्तों के साथ रिवर राफ्टिंग के अलावा ट्रैकिंग और हाइकिंग का भी मजा ले सकते हैं। आप ऋषिकेश में ऋषिकुंड, बीटल्स आश्रम, त्रिवेणी घाट और लक्ष्मण झूला जैसी बेहतरीन जगहों का पता लगा सकते हैं।
एबॉट माउंट
मौज-मस्ती के लिए आप एक बार नहीं बल्कि कई बार दोस्तों के साथ मसूरी, अल्मोडा या नैनीताल गए होंगे, लेकिन अगर आप फ्रेंडशिप डे के मौके पर उत्तराखंड की असली खूबसूरती देखना चाहते हैं तो आप एबॉट माउंट जा सकते है
उत्तराखंड के चंपावत जिले में स्थित एबट माउंट हसीन वादियों के साथ-साथ सुरम्य दृश्यों के लिए एक प्रसिद्ध स्थान माना जाता है। उत्तराखंड की सबसे लंबी, सबसे ऊंची और चौड़ी पर्वत श्रृंखलाओं में स्थित एबट माउंट बेहद खास दिखता है। यहां से आप त्रिशूल, मकट्रोली, नंदकोट, नंदघोंटी और नंददेवी की चोटियों की सुंदरता भी देख सकते हैं। आपको बता दें कि एबट माउंट नैनीताल से 152 किमी की दूरी पर स्थित है।
दोस्तों के साथ रायगढ़ जाएँ
महाराष्ट्र में घूमने के लिए वैसे तो कई बेहतरीन जगहें हैं, लेकिन अगर आप दोस्ती के खास मौके का मजा लेना चाहते हैं तो आपको रायगढ़ पहुंचना चाहिए।
सह्याद्रि पर्वत श्रृंखला में स्थित रायगढ़ अपनी खूबसूरती के लिए काफी मशहूर है। हर तरफ खूबसूरत पहाड़, हरियाली और घास के मैदान इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। इसीलिए रायगढ़ को महाराष्ट्र का छिपा हुआ खजाना माना जाता है। यहां आप मधे घाट झरना, दिवेगर बीच और टकमक टोक जैसी बेहतरीन जगहों को देख सकते हैं।
फ्रेंडशिप डे पर घूमने के लिए अन्य बेहतरीन जगहें
फ्रेंडशिप डे पर गोवा, ऋषिकेश और रायगढ़ के अलावा मनाली, लद्दाख, जयपुर, हम्पी, कसोल, शिमला और कूर्ग जैसी बेहतरीन जगहों पर भी जा सकते हैं।

