IPO: Utkarsh Small Finance Bank IPO की आज होगी लिस्टिंग, जानिए डिटेल

बिज़नेसIPO: Utkarsh Small Finance Bank IPO की आज होगी लिस्टिंग, जानिए डिटेल

Date:

Utkarsh Small Finance Bank IPO: आज उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक आईपीओ शेयर बाजार में कारोबार करने जा रही है। आज बैंक के आईपीओ की लिस्टिंग तारीख तय की गई थी। आज Utkarsh Small Finance Bank का शेयर, शेयर बाजार में ट्रेड करने के लिए उतरेगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज द्वारा दी जानकारी के मुताबिक आज उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक आईपीओ के शेयर की लिस्टिंग होगी।

बता दें उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ सूचीबद्ध करने की तारीख 21 जुलाई 2023 तय हुई थी। इन शेयरों को बीएसई और एनएसई के बी ग्रुप में रखा गया है। कंपनी के शेयर की लिस्टिंग आज सुबह 10 बजे विशेष प्री-ओपन सत्र में होगी। ये जानकारी बीएसई के वेबसाइट पर मौजूद है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी शेयर स्टॉक मार्केट में बड़ी तेजी से शुरुआत कर सकते हैं।

शेयर बाजार के विशेषज्ञों के मुताबिक बैंक के आईपीओ को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। ऐसे में बैंक के शेयर बाजार में तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि बैंक के शेयर कई निवेशकों को भारी प्रीमियम दिला सकते हैं। माना जा रहा है कि उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर मूल्य 23 रुपए से 25 रुपए के मूल्य बैंड के मुकाबले 50 प्रतिशत से 60 प्रतिशत प्रीमियम पर खुल सकता है।

निवेशकों की बेहतर प्रतिक्रिया

इस बार बैंक आईपीओ को लेकर निवेशकों की अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है। निवेशकों ने बैंक आईपीओ में निवेश किया है। हैरानी होगी कि 110.77 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ है। इस आईपीओ में सबसे अधिक दिलचस्पी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने दिखाई है। इनके अलावा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स और रिटेल इन्वेस्टर्स ने कंपनी के आईपीओ को सब्सक्राइब किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...