Gujarat Jaguar Accident: गुजरात के अहमदाबाद में जगुआर ने हाइवे पर भीड़ को कुचल दिया। जिसमें पुलिस के जवान सहित नौ लोगों की मौके पर मौत हो गई है। वहीं करीब 20 से अधिक लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक अहमदाबाद के एसजी हाइवे पर बने इस्कॉन ब्रिज पर ट्रक ने थार को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
हादसे के कारण मौके पर लोगों की भारी भीड़ लगी थी। इस दौरान पीछे से आ रही तेज जगुआर कार ने हाइवे पर खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है। जबकि, 20 से अधिक लोग घायल हैं। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस ने राहत बचाव कार्य शुरु किया है।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद एसजी हाइवे पर बने इस्कॉन ब्रिज के पास ट्रक ने थार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे के कारण मौके पर भीड़ जुट गई। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार जगुआर ने घटनास्थल पर खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे में नौ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की सूची में एक पुलिस कर्मी और होमगार्ड जवान शामिल हैं। जबकि हादसे में करीब 20 लोग घायल हैं।

