Reduce Electricity Bill: किराएदार ऐसे करें अपने बिजली का बिल कम, जान लें काम के तरीके

न्यूज़Reduce Electricity Bill: किराएदार ऐसे करें अपने बिजली का बिल कम, जान...

Date:

Reduce Electricity Bill: आजकल लोग लोन के जरिए अपना घर खरीद लेते हैं। लेकिन आज भी देश की बड़ी आबादी किराए पर रहने को मजबूर है। किराए में रहने पर जो खर्च सबसे अधिक परेशान करता है वो है बिजली का बिल। मकान मालिक किराएदारों से बिजली का बिल प्रति यूनिट डबल पैसा लेता हैं। बिजली के प्रति यूनिट का सरकारी दाम अगर 5 रुपए है, तो किराएदारों से मकान मालिक 8 या 10 रुपए प्रति यूनिट चार्ज करता हे। ऐसे में किराएदारों को बिजली का बिल काफी महंगा पड़ता है। इसलिए अगर किराए के मकान में रहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखकर बिजली बिल को कम कर सकते हैं।

इन तरीकों से कर करें बिजली बिल की चपत

आमतौर पर देखा गया है कि लोग लापरवाह होते हैं। जिसके कारण उपयोग के बाद कमरे, बाथरूम या किचन लाइट, गीजर को खुला छोड़ देते हैं या दिन में बिना जरूरत के लाइट जलाकर रखते हैं। ऐसा न करें, अगर इन सब लाइटों को इस्तेमाल के बाद बंद कर देते हैं, तो अपने बिजली के बिल में काफी बचत कर सकते हैं।

एसी को 24 डिग्री पर ही चलाएं


अगर एसी का उपयोग करते हैं, तो ध्यान रखें कि एसी को 24 डिग्री पर ही चलाएं। एसी के ऑटो कट फीचर का उपयोग करें। टाइमर लगाए तो बेहतर होगा। जितनी जरूरत हो उतना ही चलाएं आदि। इन बातों का ध्यान रखकर बिजली का बिल कम किया जा सकता है।
जब घर से बाहर जाएं, लाइट स्विच को बंद करके जाएं। बाहर जाते समय सुनिश्चित करें कि टीवी, पंखा, टयूबलाइट और अन्य चीजें खुली नहीं हो। अगर इस बात का ध्यान रखते हैं, तो आप काफी बिजली का बिल कम कर सकते हैं। अगर चाहते हैं कि बिजली का बिल कम आए, तो ध्यान रखें कि एलईडी बल्ब का उपयोग करें। अगर जरूरत नहीं है तो अलग-अलग कमरों में बैठकर पंखे, कूलर और एसी चलाने की जगह एक कमरे में बैठ सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related