Golden temple mail में आतंकवादी की सूचना पर मथुरा जंक्शन छावनी में तब्दील, दो संदिग्ध हिरासत में

उत्तर प्रदेशGolden temple mail में आतंकवादी की सूचना पर मथुरा जंक्शन छावनी में...

Date:

Golden temple mail : मुंबई से अमृतसर जा रही गोल्डन टेंपल मेल में आतंकवादी होने की सूचना से हड़कंप मच गया। गोल्डन टेंपल मेल के मथुरा जंक्शन पहुंचते ही उसको छावनी में तब्दील कर दिया गया। गोल्डन टेंपल मेल में आतंकी होने की सूचना पर अफरातफरी मच गई। मथुरा जंक्शन को छावनी में तब्दील कर ट्रेन की सघन चेकिंग की गई। यूपी के मथुरा में गोल्डन टेंपल मेल में आतंकी होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। एसओजी, आरपीएस, रेलवे सहित कई थानों की पुलिस मथुरा स्टेशन पहुंच गई। स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों के सामान को चेक किया गया। जीआरपी पुलिस ने बयाना स्टेशन पर दो संदिग्धों को गोल्डन टेंपल मेल ट्रेन से उतारा है। उनके पूछताछ की जा रही है। ट्रेन में आतंकी होने की सूचना से ट्रेन यात्रियों में दहशत है।

प्लेटफॉर्म पर चेकिंग शुरू की

आज बुधवार को मथुरा स्टेशन पर अधिकारियों को सूचना मिली कि गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में आतंकवादी है। सूचना पल भर में पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। देखते ही देखते स्टेशन छावनी में तब्दील कर दिया गया। प्लेटफॉर्म पर चेकिंग शुरू की गई। स्टेशन पर एसपी सिटी सहित आरपीएफ, जीआरपी, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता ने प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन को खंगाला गया।

गोल्डन टेंपल मेल मथुरा जंक्शन पर पहुंचने का समय 11:47 है। बुधवार को यह 10 मिनट की देरी से 11:57 पर मथुरा जक्शन पहुंची। आतंकवादी होने की सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस के जवान ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही उसमें चढ़ गए। पूरी ट्रेन चेक की गई। इसके बाद करीब सात मिनट रुकने के बाद 12:04 बजे गोल्डन टेंपल मेल को मथुरा से रवाना किया गया। चलती ट्रेन में चेकिंग जारी रही। कुछ दूर जाकर बयाना स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने दो संदिग्धों को ट्रेन से उतारा। दोनों से पूछताछ जारी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...