तरक्की और फायदे के लिए ऑफिस टेबल पर रखें ये 6 चीजें

धर्मतरक्की और फायदे के लिए ऑफिस टेबल पर रखें ये 6 चीजें

Date:

आज के समय में हर व्यक्ति जीवन में हर सुख-सुविधा पाना चाहता है। भौतिक सुखों की चाहत के कारण लोग संघर्ष कर रहे हैं। हर व्यक्ति अपने जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुख पाना चाहता है। सफलता और अधिक से अधिक धन कमाना ही मनुष्य का लक्ष्य है। ज्योतिष और फेंगशुई में जीवन में सफलता पाने के कई उपाय बताए गए हैं। हालांकि यह भी सच है कि सिर्फ उपायों से किसी की किस्मत नहीं बदली जा सकती, कर्म भी उतना ही जरूरी है, लेकिन फिर भी जीवन की दशा और दिशा बदलने के लिए वास्तु में कुछ उपाय बताए गए हैं।

वास्तु में बताए गए ये उपाय जीवन में सुख-समृद्धि लाने में मदद करते हैं। फेंगशुई के अनुसार कुछ खास तरह के टिप्स होते हैं जिनके प्रयोग से धन और सफलता दोनों की प्राप्ति होती है। इन उपायों से आप अपने घर या ऑफिस का माहौल सकारात्मक बना सकते हैं। फेंगशुई में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं, जिन्हें अपने घर या कार्यस्थल पर रखने से न सिर्फ ऑफिस की सजावट बढ़ेगी, बल्कि इनके प्रभाव से बिजनेस और कामकाज में भी तरक्की होगी।

ये चीजें हैं- लाफिंग बुद्धा, क्रिस्टल ट्री, बांस का पौधा, ड्रैगन आदि। इन चीजों से घर और ऑफिस में अगर कोई नकारात्मक ऊर्जा है या काम में कोई रुकावट आ रही है तो उसे दूर किया जा सकता है। फेंगशुई में बताई गई इन वस्तुओं को घर या ऑफिस में रखा जा सकता है। कहा जाता है कि ये चीजें धन, सुख और समृद्धि लाती हैं।

ड्रैगन सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है

फेंगशुई और वास्तु शास्त्र में ड्रैगन को ऊर्जा का प्रतीक बताया गया है। वास्तु के अनुसार ड्रैगन के प्रभाव से आलस्य भी दूर होता है, साथ ही रचनात्मक और सृजनात्मक विषयों में जागृति बढ़ती है। ऑफिस में ड्रैगन रखना शुभ माना जाता है। हालांकि घर में ड्रैगन रखने से बचना चाहिए। इसे घर के शयनकक्ष में रखने से दांपत्य जीवन में तनाव और परेशानी आ सकती है।

क्रिस्टल ट्री से अटके हुए काम बनाते है

वास्तु के अनुसार ऑफिस में क्रिस्टल ट्री रखने से सुख-समृद्धि आती है। इसे घर या ऑफिस कहीं भी रखा जा सकता है. इसे रखने से व्यापार में खूब उन्नति होती है। यह विभिन्न रत्नों जैसे गुलाब क्वार्ट्ज, क्वार्ट्ज, नीलम और मोती से बना होता है। इसे आपकी राशि के अनुसार भी बनाया जा सकता है. ऑफिस में इसे अपनी डेस्क पर रखने से ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा आती है। ऑफिस की अधूरी योजनाओं पर फिर से काम शुरू होने की संभावना हो सकती है. साथ ही यह क्रिस्टल ट्री रुके हुए कार्यों और अटकी हुई योजनाओं पर भी प्रभाव डालता है। यह पौधा विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

बांस का पौधा आय बढ़ाने वाला होता है

वास्तु शास्त्र में बांस के पौधे को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बताया गया है। इसे घर या ऑफिस दोनों जगह रखा जा सकता है। सजावट की दृष्टि से भी यह आकर्षण का केंद्र बनता है और भाग्य भी बढ़ाता है। बांस के पौधे के बारे में कहा जाता है कि इसे ऑफिस में टेबल पर सीधा रखने से लाभ होता है। इसके प्रभाव से नकारात्मक ऊर्जा स्वयं नष्ट हो जाती है। इसकी खास बात यह है कि इसे खुद से नहीं खरीदा जाता है बल्कि उपहार के रूप में बांस का पौधा प्राप्त करना फलदायी होता है। अगर इस पौधे को घर में रखना है तो इसे घर की पूर्व या दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष भी दूर होते हैं, साथ ही आय में वृद्धि होती है और आय के नए स्रोत भी मिलते हैं।

लाफिंग बुद्धा आपके पैसे बचाएगा

वास्तु के अनुसार ऑफिस में लाफिंग बुद्धा रखना कई तरह से फलदायी होता है। माना जाता है कि इसे घर, ऑफिस या अपने व्यावसायिक स्थल कहीं भी रखा जा सकता है। यह स्वास्थ्य, आरोग्य, करियर, धन लाभ के साथ संतान प्राप्ति में भी सहायक है। लाफिंग बुद्धा को इस प्रकार रखा जाता है कि ऐसा लगे कि वह घर में प्रवेश कर रहा है। लाफिंग बुद्धा को कई मायनों में शुभ माना जाता है। फेंगशुई में माना जाता है कि लाफिंग बुद्धा का हंसता हुआ चेहरा बेहद सकारात्मक ऊर्जा देने वाला होता है। लाफिंग बुद्धा रखने से धन संचय में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं। अनावश्यक खर्चों को रोकने और आय में नियमितता लाने के लिए आपको अपने ऑफिस टेबल पर लाफिंग बुद्धा रखना चाहिए। यह पैसे बचाने में मददगार है. माना जाता है कि लाफिंग बुद्धा भाग्य को मजबूत करता है। इसके अलावा अगर आप रियल एस्टेट और शेयर आदि में पैसा निवेश करते हैं तो लाफिंग बुद्धा आपको विशेष लाभ दे सकता है।

स्वर्ण मुद्राओं से व्यापार में उन्नति होती है

फेंगशुई के अनुसार, सोने के सिक्कों वाला जहाज आय के नए रास्ते खोलने वाला होता है। यह बिजनेस बढ़ाने में भी फायदेमंद है। इसे जमा-पूंजी संचय करने में कारगर माना गया है। यह जहाज सफलता, प्रगति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे ऑफिस में अपनी वर्किंग टेबल पर रखना शुभ होता है और घर में मुख्य दरवाजे के पास रखना फलदायी होता है। यह तभी लाभकारी होता है जब इसे इस प्रकार रखा जाए कि यह घर के अंदर प्रवेश करता हुआ प्रतीत हो। सोने के सिक्कों वाले जहाज के बारे में ऐसी मान्यता है कि यह आर्थिक स्थिति को सुधारने में सहायक होता है।

फेंग शुई कछुआ

यह फेंगशुई कछुआ है। इसे आप अपने घर या ऑफिस टेबल पर भी रख सकते हैं. कछुए के ऊपर छोटा कछुआ और नीचे सिक्के हैं यह इस बात का प्रतीक है कि आप दिन-ब-दिन प्रगति करेंगे और धन-समृद्धि आपके नक्शेकदम पर चलेगी। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आप अपने सहकर्मियों को भी साथ लेकर चलेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...