Today Share market opening: आज शेयर बाजार में जिन शेयरों में सबसे अधिक बढ़ोतरी देखी गई है। शेयर बाजार में बैंकिंग सेक्टर आज सबसे आगे हैं। शेयर बाजार में आज मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखी गई है। सेंसेक्स 300 अंकों की बढ़त के साथ खुलकर 67 हजार के पास पहुंच गया है। जबकि निफ्टी करीब 60 अंकों बढ़त के साथ 19,750 के पार पहुंच जाएगा। शेयर बाजार में जबरदस्त ओपनिंग के साथ सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही अपने सर्वोच्च उच्चतम स्तर पर पहुंच चुके हैं।
शेयरों में सबसे अधिक बढ़ोतरी
शेयर बाजार में जिन शेयरों में सबसे अधिक बढ़ोतरी देखी गई। उनमें बैंकिंग सेक्टर सबसे आगे रहा है। इंडसइंड, एचडीएफसी बैंक, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सुबह तेजी के साथ खुले हैं।
इसी तरह से कल सोमवार को भी आईटी और बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार ने नया रिकॉर्ड बनाया था और बाजार 66500 के पार बंद हुआ था। सोमवार को निफ्टी पैक में एसबीआई, रेड्डी लैब्स, विप्रो, ग्रासिम और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स रहे थे। विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार खरीदारी जारी है। इससे बाजार में सकारात्मक रुझान बना हुआ है।

