Tomato price relief: टमाटर के आसमान छूते भाव से जानिए कब मिलेगी राहत! केंद्र ने किया ये दावा

बिज़नेसTomato price relief: टमाटर के आसमान छूते भाव से जानिए कब मिलेगी...

Date:

Tomato price relief: इस समय टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। हालात ये हैं कि आम लोगों के घरों की रसोई से टमाटर गायब हो गया है। गृहणियां बिना टमाटर के सब्जियां पका रही हैंं। वहीं केंद्र सरकार ने संभावना व्यक्त की है कि जल्द ही टमाटर के बढ़ते दामों से आम लोगों को राहत मिलेगी। इस समय बाजार में टमाटर का भाव 200 रुपये से लेकर 250 रुपए किलो तक है। किसानों को टमाटर की कीमत 70 से 75 रुपए प्रति किलो मिलने का दावा किया जा रहा है।

आम लोग टमाटर से दूर

पिछले एक महीने से देश के आम लोग टमाटर से दूर हो गए हैं। टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। देश के आम लोगों को इस महीने के अंत में टमाटर की महंगाई से राहत मिलने की बात की जा रही है। इसकी वजह आने वाले दिनों में टमाटर की आवक बढ़ने की संभावना बताई गई है। केंद्र सरकार की एजेंसियों ने दावा किया है कि कुछ शहरों में 80 रुपए किलो के रियायती भाव पर टमाटर बेचना शुरू किया गया है। इससे टमाटर की कीमतों में गिरावट के आसार हैं। उपभोक्ता मामलों के विभाग के मुताबिक retail markets में टमाटर 200 से 250 रुपए किलो बिक रहा है।

नासिक, बेंगलूरु की टमाटर की आवक से रूकेगी टमाटर की महंगाई

दिल्ली आजादपुर मंडी में सब्जी कारोबारी संघ महासचिव अनिल मल्होत्रा ने बताया कि इस समय हिमाचल और कर्नाटक से टमाटर आवक हो रही है। आने वाले दिनों में बेंगलूरु से टमाटर की आवक जोर पकड़ने की संभावना है। हालांकि मंडी में इस समय प्रतिदिन 15 गाड़ी टमाटर की आवक है। इस महीने के अंत में टमाटर की आवक बढ़कर 20 से 25 गाड़ी होने की संभावना है। इसके बाद टमाटर के दाम गिरने की उम्मीद है। वहीं देश की कुछ एजेंसियां हिमाचल के सुंदरनगर से टमाटर खरीदकर बेच रही हैं। टमाटर की आवक बढ़ने से अगले 15 से 20 दिनों के दौरान थोक भाव घटकर 60 से 70 रुपए किलो हो सकते हैं। अभी टमाटर के थोक भाव 100 से 120 रुपए किलो है। सरकारी एजेंसियों से रियायती दर पर टमाटर बेचने से कीमतों के असर पर सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि ये एजेंसियां हिमाचल के सुंदरनगर से टमाटर खरीदकर बेच रही हैं। इसकी मात्रा कम है।

टमाटर आवक जोर पकड़ने की संभावना

भारतीय सब्जी उत्पादक संघ अध्यक्ष राम गाढवे ने कहा कि नासिक से टमाटर की आवक शुरू होने वाली है। इस महीने के अंत से टमाटर आवक जोर पकड़ने की संभावना है। ऐसे में अगले महीने टमाटर के भाव कम होने की संभावना हैं। बीते 4-5 दिनों में टमाटर के थोक भाव 5 रुपए किलो तक घटे हैं। वहीं किसानों को टमाटर का भाव 70 से 75 रुपए किलो मिलने की बात कही जा रही है।
आम लोग भले टमाटर 200 से 250 रुपए किलो खरीद रहे हो। लेकिन किसानों को टमाटर का भाव 70 से 75 रुपए किलो ही मिल रहा है। आजादपुर सब्जी मंडी के टमाटर कारोबारी सुभाष का कहना है कि आने वाले दो सप्ताह में महाराष्ट्र, कर्नाटक, हिमाचल और उत्तराखंड से टमाटर आवक बढ़ने की संभावना है। ऐसे में मंडी में 60 से 100 रुपए किलो बिकने वाले टमाटर के भाव 20 रुपए किलो से अधिक तक घट सकते हैं।

केंद्र सरकार दावा 80 रुपए किलो बेचे जा रहे टमाटर

टमाटर की कीमतों में आए उबाल के बीच महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) के माध्यम से दावा किया है कि टमाटर इस समय दिल्ली में 80 रुपए किलो के भाव से बेचा जा रहा है। ये एजेंसियां दिल्ली के अलावा कुछ अन्य शहरों में 80 रुपए किलो के भाव पर टमाटर बेचने की बात कह रही हैं। लेकिन वहीं इसके अलट दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को टमाटर 200 रुपए किलो बिका है। जिसके चलते आम लोगों ने टमाटर से दूरी बनाई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related