- सतीश मिश्रा ने कहा कि मुलायम–भागवत के सामने हाथ जोड़कर खड़े थे केंद्रीय मंत्री
मऊ। उत्तर प्रदेश में जब समाजवादी पार्टी का शासन था तो पूरे प्रदेश में 134 दंगे हुए जो वर्ल्ड रिकाॅर्ड बन गया। यूपी में दंगे हो रहे थे और सपा के नेता सैफई में नाच-गाने का आनंद ले रहे थे। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद सतीश मिश्रा ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचल दिया गया। मीडिया ने सवाल पूछा तो मंत्री ने पत्रकार का काॅलर पकड़ लिया। सपा और भाजपा एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं और एक टीम बनाकर काम कर रहे हैं।
Read also: मायावती बोली, समाजवादी पार्टी से सवाधान रहें दलित
मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहाना विधानसभा के चिरैयाकोट कस्बे में मंडली कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सतीश मिश्रा ने कहा कि एक ही सोफे पर बैठे मुलायम सिंह यादव और मोहन भागवत के आगे केंद्र सरकार के सभी कबीना मंत्री हाथ जोड़कर खड़े थे। इससे साबित होता है कि सपा और भाजपा एक ही टीम है। उन्होंने सपा नेताओं के घर पर डाले गए छापों को भाजपा द्वारा महज दिखावा करना बताया।
Read also: ओवैसी समाजवादी पार्टी के एजेंट है: योगी आदित्यनाथ
दंगों को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने सपा राज में दंगों का विश्व रिकाॅर्ड बन जाने की बात कही। वहीं भाजपा पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए सतीश मिश्रा ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर वोट मांगती है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि बसपा के लोग राम के साथ सीता का भी नाम लेते हैं और जय सियाराम कहते हैं। लेकिन भाजपा केवल राम के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने भाजपा पर राम के नाम पर पैसा इकट्ठा कर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। आधार से वोटर कार्ड को जोड़े जाने को लेकर सतीश मिश्रा ने कहा कि बसपा ने हमेशा इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में होने वाली चुनाव में मिलने जा रही हार से घबराई भाजपा हताश होकर ऐसे कदम उठा रही है।

