सर्दियों में वूलेन कपड़ो को पहन कर आप जितने स्टाइलिश लगते है उतना ही मुश्किल होता है उनकी केयर करना। सर्दियों में कपड़ो को धोना और उनकी केयर करना मुश्किल कामो में से एक है और यदि आप वूलेन कपड़ो की सही से केयर नहीं करते तो उनका जल्दी ख़राब होना निश्चित है। इसलिए हम लेकर आये है वूलेन क्लोथ्स की केयर के लिए स्पेशल टिप्स।
Read also- मॉर्निंग में इन 3 स्टेप्स से करें स्किन केयर, पूरा दिन रहेंगे फ्रेश
- वूलेन कपडों को हमेशा हलके हाथो से धोये और उन्हें ज्यादा तेज़ ना रगड़े। इसके साथ ऊनी कपड़ो को धुप में डालने से बचे।
- ऊनी कपड़ो को हार्ड डिटर्जेंट से ना धोये इससे कपड़ो के रेशे ख़राब होते है। वूलेन कपड़ो को धोने के लिए हमेशा माइल्ड सोप या साबुन का ही इस्तेमाल करे।
- वूलेन कपड़ो को बार-बार धोने से बचे। ऐसा करने से आप कपड़ो की चमक और मजबूती खो सकते है।
- अक्सर वूलेन कपड़ो के साथ उन्हें धोने का निर्देश दिया होता है जिसे पढ़े और उसी अनुसार वूलेन कपड़ो को धोये।
- ऊनी कपड़ो को स्टोर करना भी एक मुश्किल काम है इसलिए ऊनी कपड़ो को रखते हुए उन्हें एयरटाइट बैग में पैक करे और फिर अलमारी में रखे।
- वूलेन कपड़ो को स्टोर करते हुए उनके साथ क्लॉथ ओडोनिल भी जरूर रखे।

