गौतम बुद्ध के द्वारा कहे जाने वाले विचार हमारे जीवन को बिल्कुल बदल सकते है इसलिए हमे उनके द्वारा बोले गए वचन और उनके विचार को ज़रूर अपने जीवन में उतरना चाहिए और उनसे सीखना चाहिए । हमारे देश में बहुत से ऐसे महापुरुष हुए हैं, जिनके जीवन और विचारों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इन लोगों के विचार ऐसे होते हैं कि अगर कोई खोया हुआ व्यक्ति इन्हें पढ़ ले तो उसे जीवन जीने का मकसद मिल जाए। इन्हीं महापुरुषों में से एक हैं गौतम बुद्ध। आप बुद्ध के सिद्धांतों का पालन करके जीवन जीना सीख सकते हैं। इसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि बुद्ध की शिक्षाएं सभी के लिए समान हैं। उनके शब्दो से आप ईमानदार, दयालु और मजबूत बनते हैं। तो चलिए आज गौतम बुद्ध के उन विचारों के बारे में जानते हैं, जो आपके जीवन की दिशा बदल देंगे –
प्यार करना सीखें
नफरत को नफरत से नहीं बल्कि प्यार से ही दूर किया जा सकता है। यह पहला सबक है जो हमें बुद्ध के जीवन से लेना चाहिए। दुनिया में प्यार ही एकमात्र ऐसी भावना है जो इतनी शक्तिशाली है कि यह दुख, क्रोध और निराशा को दूर भगा देती है।
शांत रहना सीखें
कट्टरता हमेशा अच्छी नहीं होती. कभी-कभी चुप रहना भी एक समझदार व्यक्ति की निशानी होती है। गौतम बुद्ध के ये विचार हमे सिखाते हैं कि सिर्फ हमारा काम ही हमारी पहचान बनता है। यदि आप अनावश्यक ज्ञान देंगे तो कोई भी आपका सम्मान नहीं करेगा, इसलिए शांत रहना और अपने आस-पास की चीजों का निरीक्षण करना ही बुद्धिमानी है।
सोच-समझकर बोलें
शब्द बहुत शक्तिशाली हैं. सच्चे शब्द दुनिया को बदल सकते हैं, जबकि कड़वे शब्द दुनिया को नष्ट करने के लिए काफी हैं। शब्दों का हमारे जीवन में बहुत प्रभाव होता है, इसलिए हमें दूसरों से कुछ भी कहते समय बहुत सावधान रहना चाहिए। अगर आप बिना सोचे-समझे किसी को ठेस पहुंचाने वाली बात कहते हैं तो इससे उस व्यक्ति पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है, लेकिन अगर आप अच्छी बातें कहते हैं तो उसे सुनने से सामने वाले में सुधार की गुंजाइश बढ़ जाती है।
जीवन में लक्ष्य निर्धारित करें
आपको अपनी महत्वाकांक्षाएं खुद तय करनी होंगी. बुद्ध के इन विचारों से आपको सीख मिलती है कि आपको जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। आपके अलावा कोई और आपके लिए यह नहीं कर सकता।
कभी किसी पर निर्भर न रहें
दूसरों पर निर्भर रहना एक कमजोर व्यक्ति की निशानी होता है। ये तो कभी सोचन ही नही चाहिए कि उनके बिना हमारा क्या होगा. जीवन में कभी किसी पर निर्भर न रहें। आपको जीवन में डर को त्याग देना चाहिए। यदि आप इसे पकड़कर बैठे रहेंगे तो आप जीवन में सब कुछ पीछे छोड़ देंगे। इसलिए डर पर काबू पाएं, क्योंकि डर के आगे जीत है।

