अगर आप भी पाना चाहती हैं खूबसूरत पलकें, तो इन घरेलू उपायों को अपनाएं

लाइफस्टाइलअगर आप भी पाना चाहती हैं खूबसूरत पलकें, तो इन घरेलू उपायों...

Date:

आंखों की खूबसूरती हर किसी को पसंद होती है। आंखें ही चेहरे को आकर्षक बनाती हैं। किसी की आंखें बड़ी होती हैं तो किसी की छोटी. वहीं कई महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिनकी पलकें घनी होती हैं तो कुछ की कम। कुछ महिलाएं इसे बेहतर बनाने के लिए उपचार लेती हैं। आजकल आईलैश एक्सटेंशन भी आ गए हैं।

इन्हें लगाकर आप अपनी पलकों की खूबसूरती भी बढ़ा सकती हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि इस तरह का इलाज कुछ लोगों को सूट नहीं करता है। ऐसे में कई घरेलू उपाय हैं जिन्हें आजमाकर आप अपनी पलकों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं और उन्हें घना और काला बना सकती हैं। आज हम इसी विषय पर बात करेंगे कि किन तरीको से और कैसे आप अपने पलकों की खूबसूरती बढ़ा सकती है –

नारियल का तेल

त्वचा हो या बाल नारियल का तेल हर किसी के लिए बेस्ट है। इसके इस्तेमाल से आपके बाल भी बढ़ते हैं, साथ ही इसे त्वचा पर लगाने से चेहरे पर एक अलग ही चमक आती है। आप चाहें तो इसे रोजाना भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसी तरह आप इसका इस्तेमाल अपनी पलकों को घना और काला बनाने के लिए भी कर सकती हैं। इसका रिजल्ट आपको जल्द ही देखने को मिलेगा. इसके लिए आप रोज रात को जब सोने जाएं तो अपनी पलकों पर नारियल का तेल लगाएं। फिर सुबह उठकर अपना मुंह साफ कर लें। कुछ ही समय में आपकी पलकें घनी और गहरी दिखने लगेंगी।

बादाम का तेल

कई महिलाएं ऐसी होती हैं जो अपनी पलको को घाना बनाने के लिए बाहर से इलाज कराती हैं लेकिन अब आपको इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि बादाम के तेल के इस्तेमाल से आपकी पलकें घनी और काली दिखेंगी। इसके लिए आपको इस तेल को अपनी पलकों पर लगाना होगा और फिर मालिश करनी होगी। फिर इसे पलकों पर कुछ देर तक लगाकर रखना है। इससे आपकी पलकें मजबूत रहेंगी.

विटामिन-ई

विटामिन-ई कैप्सूल का इस्तेमाल सबसे ज्यादा त्वचा पर किया जाता है। इसके साथ ही आप इसका इस्तेमाल पलकों पर भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक विटामिन कैप्सूल लेना होगा. इसे नारियल के तेल में मिलाएं और फिर अपनी पलकों पर लगाएं। फिर सुबह साफ पानी से आंखें साफ कर लें। इससे पलकों की खूबसूरती बढ़ाने में मदद मिलेगी. आपको बता दें कि विटामिन-ई में टोकोट्रिएनोल यौगिक होता है जो बालों के विकास के लिए बहुत अच्छा होता है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

नोट- ऊपर बताए गए सभी तरीकों को इस्तमाल करने से पहले एक बात टेस्ट जरूर कर लें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...