UPI Payment: UPI से आसानी से पेमेंट कुछ सेकेंड में हो जाता है। पैसों की बात आते ही इसके सुरक्षा को प्राथमिकता देना और वित्तीय लेनदेन की सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानी बरतना भी काफी महत्वपूर्ण है। बता दें कि देश में कैशलेस ट्रांजैक्शन में UPI ने जरूरी भूमिका निभाई है। जानिए UPI पेमेंट करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन में क्रांति लाने में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस UPI का बड़ा योगदान है। प्रतिदिन करोड़ों का लेनदेन UPI से होता है। इससे आसानी से भुगतान हो जाता है। UPI के पेमेंट ऑप्शन इसकी लोकप्रियता को दिखाते हैं। यही कारण है कि लोग UPI का इस्तेमाल कर रहे हैं।
कई बार आसान चीजों में गलतियां कर देते हैं। बात पैसों की हो तो हर तरह की सावधानी बरतनी चाहिए। यूपीआई भुगतान करते समय, महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखना जरूरी है।
यूपीआई पिन ना करें शेयर
UPI लेनदेन को अधिकृत करने के लिए UPI पिन जरूरी है। इसे गुप्त ही रखें और किसी को ना बताए। पिन बनाते समय अपना जन्मतिथि या अनुक्रमिक संख्याओं जैसे आसानी से अनुमान लगाए जाने वाले पिन ना बनाए।
पैसे भेजने वाले का विवरण सत्यापित करें
लेन-देन शुरू करने से पहले भुगतानकर्ता की UPI आईडी या वीपीए (वर्चुअल भुगतान पता) की जांच करें। प्राप्तकर्ता के विवरण में थोड़ी गलती के कारण गलत व्यक्ति के खाते में पैसा जा सकता है।
आधिकारिक UPI ऐप का उपयोग
पैसे के मामले में हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए। इसलिए कोई ऐप से पेमेंट नहीं करना चाहिए। पंजीकृत बैंकों या अधिकृत भुगतान सेवा प्रदाताओं द्वारा प्रदान किए आधिकारिक UPI ऐप्स इंस्टॉल करें और उसी का उपयोग करें।
UPI पेमेंट करने से पहले क्रॉस-चेक
UPI लेन-देन की पुष्टि करने से पहले धनराशि की पुष्टि करें जिसे भेजने जा रहे हैं। सुनिश्चित करें कि धनराशि उसी खाते में जा रही है जहां भेजना चाहते हैं।
फ़िशिंग अटैक से सावधान
फ़िशिंग संदेशों, ईमेल, कॉल से सावधान रहें जो बैंक या भुगतान सेवा प्रदाता का प्रतिरूपण करते हैं। संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करें। अनचाहे संचार के जवाब में संवेदनशील जानकारी ना दें।
लेन-देन का रिकॉर्ड रखें, UPI ऐप लॉक या बायोमेट्रिक ऑन रखें
UPI लेन-देन आईडी, तारीख और राशि सहित UPI लेनदेन विवरण का रिकॉर्ड बनाए। यह किसी विसंगति या विवाद की स्थिति में साक्ष्य या संदर्भ के रूप में काम आएगी। यदि फोन में UPI ऐप के लिए ऐप लॉक, फिंगरप्रिंट या फेस प्रमाणीकरण जैसी सुरक्षा सुविधाएं है तो इसे जरूर ऑन कर लें।

