Bus Accident in Mexico: मेक्सिको में अनियंत्रित बस खाई में गिरी, 27 की मौत 21 घायल

इंटरनेशनलBus Accident in Mexico: मेक्सिको में अनियंत्रित बस खाई में गिरी, 27...

Date:

Bus Accident Mexico: मेक्सिको के ओक्साका में एक हादसे में 27 यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि 21 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेक्सिको ओक्साका के आंतरिक मंत्री जीसस रोमेरो ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में एक नवजात, 13 पुरुषों और 13 महिलाओं की मौत हुई है। जबकि 21 यात्री घायल हुए हैं। इनमें 12 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि बस राजधानी मेक्सिको से पश्चिमी ओक्साका के योसोंडुआ जा रही थी। इसी दौरान ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया।

मेक्सिको में बुधवार की रात एक बस सड़क हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में 27 यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि 21 यात्री घायल हैं। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब दक्षिणी मैक्सिकन राज्य ओक्साका जा रही एक बस खाई में गिर गई।
ओक्साका के आंतरिक मंत्री जीसस रोमेरो ने हादसे के बाद जानकारी दी है कि हादसे में एक नवजात, 13 यात्री पुरुष, 13 यात्री महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य 21 यात्री घायल हैं। इनमें 12 यात्रियों की हालत गंभीर है।


जीसस रोमेरो के अनुसार, माना जा रहा है कि बस राजधानी मेक्सिको सिटी से ओक्साका के योसोंडुआ जा रही थी। इसी दौरान अचानक बस ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। इससे बस स्थानीय समयानुसार साढ़ छह बजे मैग्डेलेना पेनास्को शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मेक्सिको में हुई बस दुर्घटना ने पुराने हादसों की यादों को कुरेद कर रख दिया। इससे पहले अप्रैल में पश्चिमी मेक्सिको में एक बस के चट्टान से गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related