South Africa News: जोहान्सबर्ग में गैस रिसाव से 24 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

इंटरनेशनलSouth Africa News: जोहान्सबर्ग में गैस रिसाव से 24 लोगों की मौत,...

Date:

South Africa News: दक्षिण अफ्रीका के बड़े शहर जोहान्सबर्ग की एक बस्ती में गैस रिसाव होने से 24 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार दक्षिण अफ्रीका के सरकारी अधिकार वाले ब्रॉडकास्टर एसएबीसी ने पहले 24 लोगों के मृत होने की सूचना दी थी। लेकिन प्रांतीय सरकार ने मरने वालों का आंकड़ा कम करके 16 बताया।

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग की बस्ती में बुधवार संदिग्ध परिस्थिति में गैस रिसाव से 24 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध परिस्थिति में गैस रिसाव का मामला जोहान्सबर्ग के बोक्सबर्ग के पास स्थित एक बस्ती का है। जहां पर 24 लोगों की मौत हो गई।

ये है पूरा मामला

आपातकालीन सेवा प्रवक्ता विलियम ने बताया कि रिसाव एंजेलो स्क्वैटर कैंप के यार्ड में रखे एक सिलेंडर से हुआ। हालांकि मरने वालों की संख्या को गिनती के बाद कम करके 16 किया गया है। लेकिन जानकारी के अनुसार 24 लोगों के मरने की संभावना जताई जा रही है।
विलियम ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के सरकारी अधिकार वाले ब्रॉडकास्टर एसएबीसी को गैस रिसाव की ये जानकारी दी गई है।

इसी के साथ उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि मृतकों में अवैध खननकर्ता भी शामिल हो सकते हैं। इनकी जानकारी की जा रही है। अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं गैस रिसाव से हालात गंभीर होने वाले करीब 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकार ने गैस रिसाव की घटना के जांच आदेश दिए हैं। जोहान्सबर्ग पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...