लखनऊ। लोकसभा उपचुनाव के मैदान में भाजपा ने अपनी स्टार प्रचारकों की टीम 40 उतारी है। उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। ये उपचुनाव जहां सपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बने हैंं। वहीं भाजपा रामपुर और आजमगढ़ जीतकर सपा के वर्चस्व को तोड़ना चाहती है। भाजपा वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 75 लोकसभा सीटों की जीत का लक्ष्य लेकर उतरी थी। भाजपा ने चुनाव में एक-एक सीट को गंभीरता से लिया था। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रामपुर और आजमगढ़ की दो लोकसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंककर कमर कस ली है। भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारक बनाकर दोनों लोकसभा सीटों पर उतार दिए हैं। इन स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा केंद्रीय मंत्रियों, उप्र के मंत्री, सांसद और संगठन के पदाधिकारी शामिल हैं।
बता दें विधानसभा चुनाव में करहल सीट से जीतने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ की लोकसभा सीट छोड़ दी थी। जबकि रामपुर सदर से विधायक बने आजम खां ने रामपुर लोकसभा की सीट छोड़ दी थी। जिसके चलते इन दोनों लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। भाजपा ने रामपुर से जहां घनश्याम लोधी केा मैदान में उतारा है तो वहीं आजमगढ़ से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल ‘निरहुआ’ को उम्मीदवार बनाया। यादव-मुस्लिम बाहुल्य वोटा अधिक होने से यहां सपा अधिक मजबूत मानी जाती है। ऐसे में भाजपा पूरा दमखम लगाकर चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची उपचुनाव के रोमांच की जमीन तैयार करेगी।

