नौजवानों के आक्रोश को संभालना बहुत ज़रूरी: मायावती

पॉलिटिक्सनौजवानों के आक्रोश को संभालना बहुत ज़रूरी: मायावती

Date:

अग्निपथ योजना पर मचे बवाल और सरकार द्वारा की जा रही घोषणाओं के बीच बसपा प्रमुख मायावती ने केंद्र सरकार से एकबार फिर इस योजना पर पुनर्विचार करने को कहा है. मायावती ने कहा कि केन्द्र की अल्पावधि ’अग्निपथ’ सैन्य भर्ती स्कीम ने देश का युवा काफी निराश व हताश है. मायावती ने आज इस बारे में तीन ट्ववीट किये और कहा कि नौजवानों के आक्रोश को संभालना बहुत ज़रूरी है. 

मायावती ने कहा कि मुट्ठीभर लोगों को छोड़कर देश की विशाल आबादी जिसमें युवा वर्ग गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, तनाव के अग्निपथ पर हर रोज़ संघर्ष कर रहा है ऐसे में सरकार की सेना में भर्ती की इस अल्पावधि योजना ने बहुत निराश और हताश किया है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा सेना, अर्द्धसैनिक बल और रेलवे आदि में भर्ती की संख्या व संभावना को बेहद सीमित करने का ही परिणाम है कि देश का हिम्मती नौजवान जो ज़्यादातर गाँव देहातों से आता है,  काफी असहाय व ठगा हुआ महसूस कर रहा है, उसे अपना भविष्य अँधेरे में नज़र आ रहा है यही वजह कि वह आक्रोशित है और इस युवा आक्रोश को सही ढंग से संभालना बहुत जरूरी है. 

 Read also: नौकरी ही नौकरी: क्या बैकफुट पर है मोदी सरकार?

पूर्व मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार से एकबार फिर अपील की कि इन पीड़ित नौजवानों जो देश का भविष्य है, के दर्द व मुद्दे को गंभीरता से लेकर अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करे. मायावती ने आगे कहा कि सरकार को देश की सुरक्षा से सम्बंधित इतने महत्वपूर्ण फैसलों में संसद को विश्वास में जरूर लेना चाहिए। मायावती ने इसके साथ ही आंदोलित और आक्रोशित नौजवानों से संयम बरतने की अपील की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related