महाराष्ट्र में शिवसेना में बग़ावत का आज तीसरा दिन है और असम के गुवाहाटी के होटल Radisson blue से भाजपा की राजनीतिक हथकंडों को अंजाम दे रहे शिवसेना के कद्दावर नेता एकनाथ शिंदे के साथ विधायकों के जुड़ने का सिलसिला जारी है और अब कहा जा रहा हैं कि 38 शिवसेना विधायकों के साथ उन्हें कुल 45 विधायकों का समर्थन हासिल हो गया है.
Read also: ईडी की कार्रवाई के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत बोले, क्या मैं विजय माल्या हूं
वहीँ ताज़ा अपडेट के मुताबिक Radisson blue होटल के बाहर आज TMC के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हंगामा मचा रखा है. तृणमूल कांग्रेस की असम यूनिट का कहना है कि जब पूरा प्रदेश बाढ़ से जूझ रहा है तब यहाँ से किसी और राज्य के लिए गन्दा खेल खेला जा रहा है. TMC का कहना है कि शिवसेना विधायकों को अपना यह खेल महाराष्ट्र में जाकर खेलना चाहिए।
बता दें कि गुवाहाटी के होटल में एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना के महेंद्र होरी, भरत गोगावले, महेंदर दलवी, अनिल बाबर, महेश शिंदे, शाहाजी पाटील, शंभूराजे देसाई, धनराज चौगुले, रमेश बोरनारे, तानाजी सावंत, संदीपन बुमरे, अब्दुल सत्तार, प्रकाश सुरवे, बालाजी कल्याणकर, संजय सिरसत, प्रदीप जैसवाल, संयज रायमुलकर, संजय गायवाड, एकनाथ शिदे, विश्वनाथ भोइर, शांताराम मोरे, श्रीनिवास वांगा, प्रकाश अबिटकर, चिमनराव पाटील, सुहास कांडे, किशोरप्पा पाटील, प्रताप सरनाइक, यामिनी जाधव, लता सोनावने, बालाजी किनिकर, गुलाबराव पाटील, योगेश कदम, सदा सरवनकर, दीपक केसरकर, मंगेश कुदलकर समेत 35 विधायक मौजूद हैं.
Read also: पवार के घर पर हमला : शिवसेना ने भाजपा की साजिश का लगाया आरोप
इसके अलावा राजकुमार पटेल, बच्चू काडू, नरेंद्र भोंडेकर, राजेंद्र पाटील याड्रावकर, चंद्रकांत पाटील, मंजुला गर्वित, आशीष जैसवाल समेत 7 निर्दलीय विधायक भी गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे की निगरानी में हैं. वहीँ यह भी बताया जा रहा है कि शिवसेना के तीन और विधायक दादा भूसे, संजय बांगड़ और संजय राठोड़ भी शिंदे के साथ हैं जो मुंबई में हैं. वहीँ शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत का दावा है कि शिंदे के साथ गए 20 विधायक उनके संपर्क में हैं.

