Uttarakhand News Today: 50 लाख कमाने वाला आईएएस खर्च करता था तीन करोड़, जाना पड़ा जेल

उत्तराखंडUttarakhand News Today: 50 लाख कमाने वाला आईएएस खर्च करता था तीन करोड़,...

Date:

देहरादून। 50 लाख  की इनकम पर तीन करोड़ का खर्चा करने वाले आईएएस अधिकारी को  अपने रिटायर्डमेंट से महज सात दिन पहले जाना पड़ा जेल. राजधानी देहरादून में इस आईएएस अधिकारी की विजिलेंस जाँच में आय से पाँच सौ गुना अधिक संपत्ति होने का खुलासा हुआ था. विजीलेंस को अभी भी इस अधिकारी की कई सम्पत्ति को लेकर पूछताछ करनी है. जिसके लिए कोर्ट से रिमाण्ड लेने की तैयारी की जा रही है. फिलहाल आईएएस रामविलास यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है. 

Read also:भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का देहरादून दौरा, तो सीएम धामी दिल्ली में

गुरुवार की सुबह करीब दो बजे विजिलेंस ने आईएएस रामविलास यादव को  गिरफ्तार किया. विजिलेंस देहरादून में यादव से पहले लम्बी पूछताछ की गई जब वे सवालो का  संतोष जनक जवाब नहीं  दे पाए  तो  उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. रामविलास यादव  30 जून को रिटायर्ड होने  वाले थे. 

आमदनी 50  लाख  खर्चा  तीन करोड़ 

विजिलेंस अधिकारीयों ने जब दस्तावेजों की जांच की तो पाया की आईएएस अधिकारी की इनकम पचास लाख  थी जबकि खर्चा  तीन करोड़ से भी अधिक  का था जिसे देख सब दंग रह  गए. अब तक की विवेचना में उपलब्ध अभिलेखों व आरोपी से पूछताछ पर चैक पीरियड में कुल आय 50,48,204/- जबकि व्यय 3,12,37,756/-  पाया गया,  जिसको लेकर रामविलास के पास कोई जवाब नहीं  था. 

Read also:देहरादून समेत 4 जिलों में कल से तेज बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

 मुझे नहीं पता मेरी पत्नी बताएगी 

विजिलेंस हैड क्वाटर में पूछताछ में  यादव कुछ खास जानकारी  नहीं  दे पाएं. उनसे पूछे गए सैकड़ो सवालों के जवाब में ज्यादातर वे अपनी पत्नी का ही जिक्र करते दिखें. विजिलेंस ने उनसे उनके, दिलकश विहार रानीकोठी लखनऊ स्थित आवास, गुडम्बा में स्थित संचालित जनता विद्यालय, नोएडा में क्रय किये गये भूमि की रजिस्ट्री, गाजीपुर जिले में 10 बीघा जमीन, एफ0डी0/खातों में जमा धनराशि, पारिवारिक सदस्यों के बैक खातों में जमा धनराशि एवं पारिवारिक खर्चो के बारे में पूछा  तो  वे केवल  इतना  ही कहते हुए नजर आये की इसके बारे में उनकी पत्नी बताएगी. वे किसी तरह के दस्तावेज भी नहीं दिखा पाए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related