अमित शाह और अखिलेश यादव की अलग-अलग एबीसीडी

उत्तर प्रदेशअमित शाह और अखिलेश यादव की अलग-अलग एबीसीडी

Date:


अमित शाह और अखिलेश यादव की अलग-अलग एबीसीडी

  • अमित शाह ने तंज कसा तो अखिलेश यादव ने भी किया पलटवार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इन्हीं बयानों में कई बार रोचक स्थिति पैदा हो जाती है। नेताओं के आपसी के बयान आपस में टकराते हैं तो जनता को कुछ बातें नए रूप में सामने देखने को मिलती हैं जो चर्चा का विषय बन जाती है।

Read also: उत्तराखंड चुनाव : दिल्ली भाजपा नेता 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रबंधन की निगरानी करेंगे

ऐसा ही कुछ हुआ जब आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरदोई में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी की एबीसीडी को अलग अर्थ बताया। अमित शाह ने ए का मतलब अपराध और आतंक, बी का मतलब भाई-भतीजावाद, सी का मतलब करप्शन और डी का मतलब दंगा बताया।

इसके जवाब में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी की एबीसीडी का अलग ही मतलब बताया। अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए अखिलेश ने कहा कि हाथरस कांड, लखीमपुर हिंसा, गोरखपुर और आगरा कांड जैसे प्रकरणों की वजह से अब तो भाजपा के समर्थक भी कह रहे हैं कि भाजपा के लिए ए का मतलब अब, बी का मतलब भाजपा, सी का मतलब छोड़ और डी का मतलब दी है। यानी अब भाजपा छोड़ दी है।

Read also: गडकरी,अमित शाह और पीयूष गोयल को इटावा में वैक्सीन लगाई गई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा एबीसीडी के अलग-अलग बताये गये मतलब लोगों को अपनी ओर आकर्षित भले ही न कर पायें लेकिन चुनावी तनातनी में माहौल मनोरंजक जरूर बना रहे हैं। इन वरिष्ठ नेताओं के बयान जल्द ही आपको सपा-भाजपा के कार्यकर्ताओं के मुंह से भी सुनने को मिल सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...