- पीएम मोदी ने कहा, अब कोई क्रेडिट लेने के लिये भी नहीं आ रहा
कानपुर। इत्र व्यापारी के घर से बरामद करोड़ों रुपए को लेकर आज पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने किसी राजनीतिक दल का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका इशारा समझा जा सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार का इत्र जो लोगों ने छिड़क रखा था वह बाहर आ गया है। अब लोग मुंह पर ताला लगा कर बैठ गए हैं और क्रेडिट लेने के लिये भी सामने नहीं आ रहे हैं। पूरे देश ने जिस नोटों को पहाड़ को देखा वही उनकी उपलब्धि और उनकी सच्चाई है। पीएम मोदी ने कहा कि यूपी के लोग सब देख रहे हैं इसलिए जनता विकास करने वालों के साथ खड़ी है।
Read also: केजरीवाल ने पीएम मोदी से कहा, नीट-पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया में लाएं तेजी
मंगलवार को कानपुर दौरे पर आये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कानपुर मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन किया। कानपुर निराला नगर रेलवे ग्राउंड पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज मंगलवार के दिन पनकी वाले हनुमान जी के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश के विकास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। कानपुर को मेट्रो की कनेक्टिविटी बीना रिफायनरी से भी हो गया है।
अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने किसी राजनीतिक दल का नाम लिये बगैर पूर्व सरकारों पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने समय की अहमियत नहीं समझी। उत्तर प्रदेश को जिस गति से प्रगति करनी चाहिए थी उस अमूल्य समय को, अमूल्य अवसरों को पूर्व की सरकारों ने गवां दिया। आज उत्तर प्रदेश में चल रही डबल इंजन की सरकार नुकसान की भरपाई में जुटी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक समय यूपी को अवैध हथियारों वाली गैंग के लिए जाना जाता था। वही उत्तर प्रदेश आवाज देश की सुरक्षा के लिए डिफेंस काॅरिडोर बना रहा है। इसीलिए आज उत्तर प्रदेश के लोग कह रहे हैं कि फर्क साफ है। पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जिस काम का शिलान्यास करती है उसे पूरा करने के लिए रात-दिन एक कर देती है। कानपुर मेट्रो का शिलान्यास और अब लोकार्पण भी हमारी सरकार न ही किया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने वाली हमारी सरकार ने ही इसका काम पूरा किया। उत्तर प्रदेश में मेट्रो की लंबाई अब 90 किलोमीटर से भी अधिक हो चुकी है।
Read also: बायो-बबल में होगा आईआईटी कानपुर का दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी होंगे मुख्य अतिथि
पीएम ने कहा कि पहले सरकार चलाने वाले वालों की मानसिकता थी कि लाॅटरी लगी है, जितना लूट सको तो लूट लो। पहले की सरकारों में परियोजनाओं में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला हो जाता था। पूर्व सरकारों ने ना तो जनता के लिए काम किया और ना ही जनता को अपना माना। लेकिन अब उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार प्रत्येक योजना का लाभ जनता तक पहुंचा रही है।

