Mutual Fund: आजकल हर कोई छोटी बचत योजना में निवेश करके कम समय में अच्छा मुनाफा पाना चाहता है। म्यूचुअल फंड में निवेशकों को निवेश करने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। लेकिन म्यूचुअल फंड में किया गया निवेश बड़ा मुनाफा भी दे सकता है। इससे एक करोड़ की मोटी रकम का मुनाफा प्राप्त कर करोड़पति बन सकते हैं। एक करोड़ रुपए का मुनाफा पाना करना आसान नहीं होता। लेकिन अगर बढ़िया प्लानिंग के साथ इन्वेस्टमेंट हो तो एक करोड़ रुपए का मुनाफा पाना बेहद आसान है। कैसे और कितने समय में इतना मोटा फंड जमा कर सकेंगे। इसके बारे मे ऐसे शुरुआत की जा सकती है
1,000 रुपए महीने की छोटी बचत
इसके लिए केवल 1,000 रुपए महीने की छोटी बचत करनी होगी। इसे ऐसे समझिए कि अगर किसी Mutual Fund स्कीम में 10 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है तो हर साल 15 प्रतिशत निवेश की रकम बढ़ाना होगा। इस तरह से 30 साल में करीब 1.30 करोड़ रुपए शानदार रिफंड मिलेगा। हर साल 15 प्रतिशत निवेश बढ़ाने मतलब है कि पहले साल 1000 रुपए से investing start करते हैं तो Next year से 1150 रुपए investing/month करना होगा।
इस तरह से इसके अगले साल ऐसे ही 15 प्रतिशत निवेश बढ़ाते हुए निवेश जारी रखना होगा। अगर Mutual Fund स्कीम में 12 प्रतिशत की दर से सालाना रिटर्न मिलता है तो सिर्फ 12 प्रतिशत सालाना निवेश में इजाफा करना होगा। इस तरह से थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके अपने रिटायरमेंट तक बड़ा फंड अपने पास जोड़ सकते हैं।

