Maharashtra MVA Crisis: शिंदे शिवसेना से बर्खास्त, MVA ने स्पीकर पद पर उतारा उम्मीदवार

पॉलिटिक्सMaharashtra MVA Crisis: शिंदे शिवसेना से बर्खास्त, MVA ने स्पीकर पद पर...

Date:

सरकार गंवाने के बाद पार्टी बचाने में जुटे शिवसेना के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिवसेना से बगावत का नेतृत्व करने वाले मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पार्टी से बर्खास्त कर दिया। बता दें कि एकनाथ शिंदे अब भी अपने को शिवसैनिक मानते हैं और अपने गुट को असली शिवसेना बता रहे हैं. इधर महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक नया टिविस्ट आ गया है. जानकारी के मुताबिक महाविकास अघाड़ी ने 3 जुलाई को होने वाले स्पीकर के चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारकर यह बताया है कि लड़ाई अभी जारी है. 

Read also: Maharashtra Politics: एक्शन में शिवसेना, एकनाथ शिंदे से छिने पद

बता दें कि महाराष्ट्र में सरकार बदलने के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष पद पर कब्ज़े की कवायद चल रही है. महा विकास अघाड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए राजन साल्वी को अपने उम्मीदवार के रूप में उतारकर सबको चौंका दिया है. गौरतलब है कि एनडीए ने भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर को स्पीकर पद के लिए मैदान में उतारा है, तीन जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए दोनों उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है.  

Read also: Maharashtra Political Crisis: शुरू हुआ असली नकली शिवसेना का खेल

स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार उतारने के साथ ही MVA ने विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सवाल भी खड़े किए हैं. MVA का कहना है कि मामला जब सुप्रीम कोर्ट में पेंडिग है तो विधानसभा स्पीकर का चुनाव कैसे हो सकता है? MVA ने विधिमंडल के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर इस बारे में शिकायत भी दर्ज कराई है.गौरतलब है कि महाराष्ट्र में विधानसभा अध्यक्ष का पद दो वर्षों से खाली है. नाना पटोले के स्पीकर पद छोड़ने के बाद से स्पीकर के लिए कोई चुनाव नहीं हुआ और वो ज़िम्मेदारी अबतक डिप्टी स्पीकर ही निभाते आ रहे हैं. बता दें कि राज्यपाल ने एकनाथ शिंदे को सोमवार को बहुमत साबित करने को कहा है जिसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में जलभराव; गाजियाबाद के स्कूल आज बंद

दिल्ली-एनसीआर में देर रात से लगातार मूसलाधार बारिश हो...