इस तरह से तैयार करें अचारी प्याज

आइए जानते हैं अचारी प्याज बनाने की आसान रेसिपी क्या है।

सामग्री

प्याज- 3 (गोल-गोल कटे हुए) राई- 1 चम्मच (पिसी हुई) हल्दी पाउडर- चुटकी भर काली मिर्च पाउडर- चुटकी भर

नमक- स्वादानुसार सरसों का तेल- 1 चम्मच सफेद सिरका- 1 कप सौंफ-धनिया- आधा कप (पिसा हुआ)

विधि

प्याज को छीलकर गोल-गोल लच्छे के आकार में काट लें। फिर बाउल में नमक, हल्दी पाउडर, राई, काली मिर्च पाउडर डालें। वहीं, 1 कप सौंफ-धनिया डालकर मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें।

अब सौंफ-धनिया का मसाला, सिरका और प्याज डालकर 1 दिन के लिए रख दें। बस आपकी अचारी प्याज तैयार है, जिसे अपनी थाली का हिस्सा बनाया जा सकता है।

इस तरह से बनाएं फूले हुए गुलगुले!