President Election 2022: कांग्रेसी नेता प्रमोद कृष्णम ने किया द्रोपदी मुर्मू का समर्थन,टवीट पर हाईकमान को दी नसीहत

पॉलिटिक्सPresident Election 2022: कांग्रेसी नेता प्रमोद कृष्णम ने किया द्रोपदी मुर्मू का...

Date:

लखनऊ। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को नसीहत दे डाली। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के इस ट्वीट से सियासत में हलचल बढ़ी है। बता दें कि रात वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर लिखा कि ‘पंडित मोतीलाल नेहरु से लेकर आज तक हमेशा से कांग्रेस शोषित, वंचित और आदिवासियों के साथ खड़ी रही है। राष्ट्रपति चुनाव में एक आदिवासी महिला उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का विरोध करना मेरे विचार से बिलकुल उचित नहीं है। पार्टी हाईकमान को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। 

Read also: National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के सामने सोनिया गांधी की पेशी के दिन कांग्रेस करेगी आंदोलन

गौरतलब है कि आज 10 जनपथ पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है। बैठक में 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के अलावा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस की मीटिंग से पहले ही प्रमोद कृष्णम का यह ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि प्रमोद कृष्णम प्रियंका गांधी के राजनैतिक सलाहकार भी हैं। उप्र में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेसी नेता प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि कांग्रेस को मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदार की घोषणा करके चुनाव लड़ना चाहिए। इससे अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...