राष्ट्रपति के खिलाफ अधीर रंजन की टिप्पणी भारत की मातृशक्ति का अपमान: सीएम योगी

पॉलिटिक्सराष्ट्रपति के खिलाफ अधीर रंजन की टिप्पणी भारत की मातृशक्ति का अपमान:...

Date:

राष्ट्रपति मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन की अमर्यादित टिप्पणी मामले में मुख्यमंत्री योगी का बयान सामने आया है, योगी आदित्यनाथ ने अधीर रंजन की टिप्पणी को भारत की मातृशक्ति का अपमान बताया है. सीएम योगी ने कहा कि इसके लिए कांग्रेस पार्टी को पूरे देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। 

बता दें कि लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक टीवी चैनल को दी गयी बाईट में देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए राष्ट्र की पत्नी शब्द का इस्तेमाल किया था जिसके बाद भाजपा नेताओं द्वारा इस मामले पर संसद और संसद के बाहर जमकर विरोध जताया गया. योगी ने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन की यह टिप्पणी देश के जनजाति समाज, भारत के संविधान का अपमान बताया है. योगी ने कहा कि कांग्रेस के लोकसभा नेता की यह टिप्पणी अभद्र है और इसके लिए कांग्रेस पार्टी को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए.

Read also: Assam News: असम में दो गाजा तस्कर भाइयों की तीन करोड़ की संपत्ति जब्त

अपने बयान में योगी आदित्यनाथ ने अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति मुर्मू को लेकर दिए गए बयान पर पर कहा कि देश ऐसी अवांछनीय टिप्पणी कभी सहन नहीं करेगा. कांग्रेस नेता ने अपनी अभद्र टिपण्णी द्वारा देश में आदिवासी समुदाय की पहली महिला राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस सांसद और कांग्रेस पार्टी की निंदा करते हैं. बता दें कि इस बयान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सबसे ज़्यादा मुखर हैं. कल लोकसभा में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी से काफी अभद्रता दिखाई, सोनिया गाँधी ने भी स्मृति ईरानी को dont talk to me कहकर अपनी नाराज़गी जताई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related